<

भारतीय परिवारों के लिए Maruti Suzuki Brezza या Renault Bridger कौन सी SUV बेहतर, देखें कंपैरिजन

ऑटो मार्केट में जल्द दो नई कारें तहलका मचाने वाली हैं. मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्दी ही लॉन्च करने वाली है. वहीं रेनॉल्ट भी अपने अपकमिंग मॉडल रेनॉल्ट ब्रिजर को लॉन्च करने वाली है.

Maruti Suzuki Brezza 2026 vs Renault Bridger: रिनॉल्ट और मारुति जल्द ही अपनी नई कारों को बाजार में लॉन्च करने वाली हैं. इनमें एक मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन होगा. वहीं दूसरी तरफ रेनॉल्ट अपने नए मॉडल ब्रिजर को जल्द लॉन्च करने वाली है. ऐसे में अगर आप आगामी समय में एक बेहतरीन कार की तलाश में हैं, तो आप इन दोनों पर भी एक नजर डाल सकते हैं. मारुति ब्रेजा बड़े मैकेनिकल अपडेट के साथ आ सकती है. वहीं रेनॉल्ट कम लंबाई वाली ब्रिजर को लॉन्च करेगी. जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट वर्जन को 2026 में अक्तूबर या नवंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. वहीं रेनॉल्ट ब्रिजर को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.

आज के समय में लोग ऐसी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, जिसमें उनका परिवार सही ढंग से सेट हो जाए और उसमें बेहतर आराम मिल सके. ऐसे में आपके लिए  दो नए ऑप्शन्स ऑटो मार्केट में आने वाले हैं. हालांकि अभी इन कारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है.

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च करने वाली है. इस अपडेटेड मॉडल को दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इस अपडेटेड मॉडल में छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव नहीं बल्कि इंजन और गियरबॉक्स जैसी चीजों में भी बदलाव किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस अपडेटेड मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है. हालांकि अभी इसके ऑटोमैटिक या मैनुअल होने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. 

इस अपडेटेड मॉडल में पुराने के मुकाबले थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया बंपर, नए अलॉ व्हील्स और अपडेटेड हेडलैंप डिजाइन दी जा सकती है. इसके अलावा इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन और कुछ बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसकी कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे 8.5 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है. 

रेनॉल्ट  ब्रिजर

रेनॉल्ट ब्रिजर अपने नए मॉडल को खास बनाने वाली है. कंपनी इसे एक मजबूत और बॉक्सी डिजाइन वाली SUV  के तौर पर लेकर आएगी. इस कार के पीछे वाले दरवाजे पर स्पेयर व्हील लगा हो सकता है, जो इसे ऑफ-रोड एसयूवी जैसा लुक देगा. ये एसयूवी 4 मीटर से छोटी कार होगी. इसे डस्टर से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा. इसे दुनिया में एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, इस कार को भी एक लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे पेट्रोल, हाइब्रिड और ईवी (EV) विकल्प में लॉन्च कर सकती है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इस कार की कीमत 7 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच में हो सकती है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST