<

5 लाख से कम कीमत में दस्तक देगी Maruti Suzuki Omni 2026, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मारुति सुजुकी 2026 में अपनी नई ओम्नी वैन लॉन्च करने वाली है. इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. जानकारी के अनुसार, इसे 3 से 5 लाख रुपए में लॉन्च किया जा सकता है.

Maruti Suzuki Omni 2026: बीते कई सालों से पुरानी कारों को नए फीचर्स और नई डिजाइन के साथ नए अवतार में लॉन्च करने का ट्रेंड चल रहा है. कंपनियां अपने पुराने मॉडल्स को नए अवतार में बाजारों में उतार रही हैं. इसी बीच पता चला है कि मारुति सुजुकी अपनी आइकॉनिक ओमनी वैन को एक बार फिर नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है. ये वैन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है.

कीमत और लॉन्चिंग

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे अप्रैल या मई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. कुछ अन्य लीक्स में इसकी कीमत के बारे में बताया गया है कि इसे 3 लाख से 5 लाख की कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है.

कैसी होगी Omni वैन की डिजाइन?

बता दे कि अपकमिंग मारुति सुजुकी ओमनी 2026 कार को नई डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है. इस वैन को नए लुक के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नया बंपर, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएलएस, एलईडी फॉगलैंप दिया जाएगा. साथ ही 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. 

Omni 2026 की संभावित फीचर्स

कार के साइड में नई क्लेडिंग और रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप मिल सकती है. इस वैन को नए कलर थीम के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है. इसमें 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकती है. इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पावर विंडो, रियर एसी वेंट्स मिलने की संभावना है. इस वैन को 8 सीटर के साथ लॉन्च करने की संभावना है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्यूल एयरबैग्स मिल सकते हैं. साथ ही एबीएस के साथ ईबीडी मिलने की भी उम्मीद है. 

क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स?

Maruti Suzuki Omni 2026 वैन को 1 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 34 bhp की पॉवर औ 59Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. वहीं उम्मीद है कि ये वैन 39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. हालांकि अभी तक इस वैन के बारे मे आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST