यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इनका दबदबा शुरु से रहा है. Swift और i20 दोनों ही अपनी किफायती कीमत, शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच में क्या अंतर है.
Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20: भारत में हैचबैक कारों का सेगमेंट लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. चाहे पहली बार कार खरीदने की बात हो या फिर एक अच्छी और माइलेज वाली गाड़ी लेना ही क्यों न हो. अक्सर लोग ट्रैफिक से बचने के लिए भी हैचबैक कारों को लेना पसंद करते हैं. कॉम्पैक्ट या मिड साइज एसयूवी कारों की तुलना में हैचबैक कारें ज्यादा किफायती मानी जाती हैं. Maruti Suzuki Swift और Hyundai i20 दो मॉडल हमेशा चर्चा में रहते हैं.
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इनका दबदबा शुरु से रहा है. Swift और i20 दोनों ही अपनी किफायती कीमत, शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच में क्या अंतर है.
Maruti Suzuki Swift में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के अलावा Electronic Stability Program (ESP) और ABS का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा आपको EBD और ब्रेक असिस्ट का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको Hill Hold Assist और 9 इंच का SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, Hyundai i20 में आपको ABS और EBD का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको इस कार में 26.03 सेंटीमीटर का HD टचस्क्रीन भी मिलता है. इसके अलावा LED और ऐप्पल कारप्ले भी मिलता है.
Maruti Suzuki Swift में आपको 3 सिलेंडर इंजन मिलता है. यह कार में आपको 80.46bhp की पावर मिलने के साथ ही साथ 111.7Nm का टॉर्क मिलता है. इसके अलावा इसमें आपको 24 से लेकर 25 का माइलेज मिल सकता है. वहीं, Hyundai i20 में आपको 1.2L लीटर का दमदार इंजन मिलता है साथ ही साथ 83 से लेकर 88 PS की पावर भी देखने के लिए मिलते हैं.
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…