Best Hatchback Cars: स्विफ्ट कार को हमेशा से ही पसंद किया जाता है. यह पिछले दशकों से लाखों दिलों पर राज कर रही है. मारुति की यह कार न केवल आपको अच्छी माइलेज देती है, बल्कि एक बेहतरीन लुक के साथ भी आती है. वहीं, टाटा की टियागो के साथ इसका मुकाबला किया जाता है. टियागो एक हैचबैक कार है, जो आपको कम दाम में किफायती फीचर्स ऑफर करती है. टियागो और स्विफ्ट आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं.
अगर आप दोनों में से कोई एक कार लेना चाहते हैं और सेफ्टी, माइलेज और पर्फॉमेंस के मामले में कौन सी कार ज्यादा अच्छी रहेगी. दोनों ही कारे भारत की जानी मानी हैचबैक हैं. आज हम आपको दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे.
दोनों में से ज्यादा सेफ कार कौन सी है?
सेफ्टी के मामले में तो मारुति और टाटा का दूर-दूर कोई मुकाबला नहीं है. स्विफ्ट में आपको 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. वहीं, टियागो 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग (4 Star Safety Ratings) के साथ आने वाली एक मजबूत और टिकाऊ कार है. अगर आप सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं तो टियागो आपके लिए ज्यादा किफायती कार हो सकती है. सेफ्टी के मामले में स्विफ्ट लेने वाले लोग कई बार शिकायत करते हैं. स्विफ्ट की बॉडी हल्की होती है, जिससे कहीं न कहीं सेफ्टी के मामले में स्विफ्ट को समझौता करना पड़ता है.
फीचर्स में कौन आगे?
बात करें अगर दोनों कारों के फीचर्स की तो स्विफ्ट में आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ 37 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है. इंटीरियर के मामले में भी यह कार काफी अच्छी है. वहीं, टियागो में आपको ऑटोमैटिक ट्रांंसमिशन, हर्मन की 10.24 इंच की टचस्क्रीन और ऐप्पल कार प्ले और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने के साथ ही सात प्रोजेक्टर हेडलाइट्स भी देखने को मिलती है. डिजाइन के साथ-साथ कंफर्ट में भी यह कार आपके लिए काफी किफायती साबित होती है.
दोनों कारों की पर्फॉमेंस और माइलेज कैसी है?
पर्फॉमेंस के मामले में दोनों ही कारें काफी बेहतरीन हैं. टियागो 1.2 लीटर के साथ 3 सिलेंडर इंजन में आने वाली कार है, जो पेट्रोल में 84-86 BHP की पावर देने के साथ ही 113 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार की पर्फॉमेंस अपने सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों से अच्छी मानी जाती है. वहीं, स्विफ्ट में आपको 1.2 लीटर का इंजन मिलता है यह कार पेट्रोल में 80bhp की पावर देने के साथ-साथ 111.7Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. स्विफ्ट में भी आपको 5 गियर के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स देखने को मिलता है.