Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Mercedes-Benz GLC Coupe vs Audi Q8 55 TFSI लग्जरी और पावर के साथ मिलेगी जबरदस्त टॉप स्पीड, फीचर्स में क्या हैं अंतर

Mercedes-Benz GLC Coupe vs Audi Q8 55 TFSI लग्जरी और पावर के साथ मिलेगी जबरदस्त टॉप स्पीड, फीचर्स में क्या हैं अंतर

ऐसे ही Mercedes-Benz GLC Coupe और Audi Q8 55 TFSI दोनों ही अपने सेगमेंट की लग्जरी कारें हैं, जो पावर, कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में काफी बेहतरीन मानी जाती हैं. दोनों ही SUVs न सिर्फ अच्छी रोड प्रेजेंस के साथ सड़क पर केवल रौब जमाती हैं, बल्कि आपको एक अलग लेवल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देती हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 9, 2026 13:31:34 IST

Mobile Ads 1x1

Best Luxury Cars: आज के समय में कार केवल एक यातायात का साधन ही नहीं रह गई है बल्कि, लोगों के लाइफस्टाइल, स्टेटस और पर्सनैलिटी का भी प्रतीक बन चुकी है. जिसके पास जितनी अच्छी और लग्जरी कार होती है उसे वैसे ही ट्रीट किया जाता है. हालांकि, लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें कई लोगों का शौक भी होती हैं. लग्जरी और पावर अगर एक साथ मिल जाए तो उसे परफेक्ट लग्जरी कार कहा जा सकता है.

Mercedes Benz GLC Coupe के फीचर्स 

Mercedes-Benz GLC Coupe में आपको 12.3 इंच का डिजिटल क्लस्टर और 11.9 इंच की MBUX इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है. इसके अलावा इस कार में  ADAS के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इसके साथ ही कार में आपको 620 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 9 एयरबैग्स और ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी गई है. इसके साथ ही कार में आपको forward collision warning और blind-spot monitoring का भी ऑप्शन मिलता है. 

फीचर्स में कैसी है Audi Q8 55 TFSI 

Audi Q8 55 TFSI में आपको HD Matrix LED हेडलैंप्स के साथ पैनेरॉमिक सनरूफ और 360 डिग्री का पार्किंग कैमरा मिलता है. साथ ही कार में MMI नैविगेशन के साथ 3 स्क्रीन डिजिटल कैबिन भी दिया जाता है. इस कार में आपको 17 speaker Bang और Olufsen sound का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. 

परफॉर्मेंस में देती हैं कड़ी टक्कर 

Mercedes-Benz GLC Coupe में आपको 2.0 लीटर का MG 43 4MATIC इंजन मिलता है, जो मात्र 4.7 से 4.8 सेकेंड में 0 से 100 तक की स्पीड तय करता है. इसके साथ ही यह कार आपको 500 Nm का टॉर्क जनरेट करके देती है. वहीं, Audi Q8 55 TFSI 3.0 लीटर के turbocharged V6 इंजन के साथ आती है, जो 335 से 340 bhp की पावर देने के साथ ही 500 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार की टॉप स्पीड 250 km/h मानी जाती है.

MORE NEWS