<

कई जबरदस्त सेफ्टी और लग्जरी फीचर्स देती है Mercedes Benz, जानें कितने मॉडल्स और किस कीमत पर बिकती हैं ये कारें

बहुत से लोग Mercedes Benz की ओर आकर्षित हो चले जाते हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि Mercedes Benz एक सिंगल कार है, जबकि यह कार निर्माता कंपनी है, जो Mercedes के अलग-अलग वैरिएंट्स की कार को बनाती है.

Mercedes Benz models: आज की तेज रफ्तार दुनिया में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. लग्जरी कारें न केवल आपको कंफर्ट देती हैं, बल्कि यह व्यक्ति के लाइफस्टाइल और स्टेटस को भी दिखाती है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर साल नई-नई तकनीकों के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस वाली कारें लॉन्च होती हैं. लेकिन, Mercedes Benz एक ऐसा ब्रांड है, जिसे हर कोई टक्कर नहीं दे पाता है. दशकों से Mercedes ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर राज करती आ रही है.

बहुत से लोग Mercedes Benz की ओर आकर्षित हो चले जाते हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि Mercedes Benz एक सिंगल कार है, जबकि यह कार निर्माता कंपनी है, जो Mercedes के अलग-अलग वैरिएंट्स की कार को बनाती है. 

Mercedes Benz के कितने वैरिएंट्स हैं?

Mercedes Benz के एक नहीं बल्कि कई कारें हैं, जो दमदार इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ ग्राहकों का भरोसा जीत रही है. इस कंपनी की सभी कारें काफी महंगी और सेफ्टी फीचर्स से भरपूर होती हैं. Mercedes Benz की C-Class, CLA, GLA, GLC, C-Class Cabriolet, E-Class, GLE, EQC EV, GLS, V-Class, S-Class के साथ ही साथ इसका एक लग्जरी मॉडल Maybach भी आता है. इन सभी कारों की कीमत लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है. Mercedes Benz केवल सीडान ही नहीं, बल्कि एक से बढ़कर एक SUV कारें भी बनाती है. इसके अलावा भी यह कंपनी AMG, AMG C43/C63, AMG GT 63 S E, EQA, EQB, EQS Sedan, EQS SUV जैसे कई मॉडल के साथ मार्केट में आती है. 

सेफ्टी के मामले में कैसी है Mercedes Benz?

Mercedes Benz देश-दुनिया की उन टॉप कार निर्माता कंपनियों में शामिल हैं, जो अपने सेक्योरिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड के लिए बखूबी जानी जाती हैं. Mercedes Benz में सेफ्टी के लिए Active Brake Assist या ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और PRE-SAFE® जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही यह कार आपको adaptive cruise control के साथ देखने को मिलती है. इसके अलावा भी कंपनी कार में कई ऐसे फीचर्स देती है, जो कार को न केवल चोरी होने से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट से भी बचाने में मदद करते हैं. 

Mercedes Benz की कीमत

Mercedes Benz की कीमत की बात करें तो इसका GLS मॉडल आपको A-Class Limousine 44.45 से लेकर 45.93 लाख रुपये की कीमत पर मिलता है. वहीं, C-Class 58.65 से 74.17 लाख, Mercedes-Maybach S-Class की कीमत 2.74 – 3.47 करोड़ रुपये, GLA 50 लाख, E-Class 78.51 से लेकर 91.66 लाख, S-Class 1.78 से लेकर 1.92 करोड़ रुपये है. वहीं, Maybach GLS की कीमत 3.17 करोड़, GLC की कीमत 73.97 से 75.50 लाख, GLS  1.28 से 1.37 करोड़ और GLE आपको 96.14 लाख से 1.12 करोड़ रुपये तक देखने को मिल सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

नेटली जेन (Natalie Jane) को लाइव कॉन्सर्ट में मिला सरप्राइज, बचपन के दोस्त ने किया कुछ ऐसा, सिंगर के उड़ गए होश

Natalie Jane Viral Video: टिकटॉक स्टार और गायिका नेटली जेन (Natalie Jane) के एक लाइव…

Last Updated: March 30, 2026 13:57:13 IST

Delhi Class 9 11 Result 2026: दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं, 11वीं रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

Delhi Class 9th 11th Result 2026 Declared: शिक्षा निदेशालय (DoE) ने दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं…

Last Updated: March 30, 2026 13:56:08 IST

आकासा एयर के ग्राउंड स्टाफ की ‘आसमान छूती’ बदतमीजी, बुजुर्ग महिला को ‘अनस्टेबल’ बताकर फ्लाइट से रोका, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर आकासा एयर (Akasa Air) के खिलाफ एक यात्री ने गंभीर आरोप लगाए…

Last Updated: March 30, 2026 13:49:53 IST

1 अप्रैल से बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं रेट, कहां बढ़ेंगी सबसे ज्यादा कीमत?

हरियाणा में एक अप्रैल से जमीन की कीमतों में बड़ा बदलाव होने वाला है. राज्य…

Last Updated: March 30, 2026 13:40:55 IST

CSK vs RR: AI की नजर में कौन‌ सी टीम ज्यादा ताकतवर? किसके हैं‌ जीत के ज्यादा चांस

CSK vs RR AI Prediction: एआई की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से एक…

Last Updated: March 30, 2026 13:29:37 IST

Crime News: प्यार की सनक! काट डाला मासूम का गला, दादा को लगा दी आग; सोनम-मुस्कान से भी खरतनाक निकली शिल्पी

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से एक ऐसा सनसनी भरा मामला सामने आया है…

Last Updated: March 30, 2026 13:28:21 IST