सोशल मीडिया पर आकासा एयर (Akasa Air) के खिलाफ एक यात्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ित महिला के अनुसार वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ यात्रा कर रही थी, लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने उनकी मां को यह कहकर फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया कि वह 'स्टेबल' (स्वस्थ) नहीं हैं, जब बेटी ने विरोध किया और मां के स्वास्थ्य का प्रमाण देना चाहा, तो स्टाफ ने उनकी एक ना सुनी हद तो तब हो गई जब एयरलाइन ने ना केवल उन्हें यात्रा से वंचित रखा, बल्कि उनके टिकट का पैसा वापस (Refund) करने से भी साफ इनकार कर दिया, बेटी का आरोप है कि स्टाफ का व्यवहार 'गुंडों' जैसा था और वे किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहे थे.
Akasa Air Misbehavior Elder Woman: यह घटना विमानन कंपनियों के भीतर जवाबदेही और यात्रियों के अधिकारों के हनन का एक बड़ा मामला बनती जा रही है, किसी भी यात्री को ‘अनस्टेबल’ बताने का अधिकार केवल एक अधिकृत मेडिकल प्रोफेशनल (डॉक्टर) को होता है, क्या आकासा एयर के ग्राउंड स्टाफ के पास ऐसी कोई डॉक्टरी योग्यता थी? टिकट के पैसे वापस ना करना सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, एयरलाइन को या तो वैकल्पिक फ्लाइट देनी चाहिए थी या पूरा रिफंड, एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा व्यवहार उस समय आया है जब सरकार लगातार ‘सीनियर सिटीजन’ के लिए हवाई यात्रा सुगम बनाने के दावे कर रही है,पीड़ित ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संबंधित विभाग को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, सोशल मीडिया पर लोग इस एयरलाइन के बहिष्कार की बात भी कर रहे हैं.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…