<

लेना चाहते हैं बड़े साइज की SUV? MG Hector vs Mahindra BE 6 में क्या रहेगी बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

अगर आप किसी ईवी कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में MG Hector vs Mahindra BE 6 में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती है. लेकिन, इन्हें लेने के लिए आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए.

MG Hector vs Mahindra BE 6: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बदल रही है. एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं वहीं, दूसरी ओर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी तेज हुई है. भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग पिछले कुछ समय से बढ़ी है. लोगों की सोच भी ईवी को लेकर काफी बदल भी रही है. यही कारण है कि बहुत से लोग एसयूवी सेगमेंट की कारों को भी ईवी में लेना पसंद करते हैं. 

अगर आप किसी ईवी कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में MG Hector vs Mahindra BE 6 में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती है. लेकिन, इन्हें लेने के लिए आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए. 

फीचर्स में कौन किससे आगे?

MG Hector में आपको 14 इंच का टचस्क्रीन देखने के लिए मिलता है. इस कार में आपको Level-2 ADAS के अलावा आपको 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री HD कैमरा भी मिलता है. साथ ही साथ MG Hector में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी जाती है. Mahindra BE 6 में आपको 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ Level-2 ADAS भी मिलता है. इसके अलावा कार में आपको एक बड़े साइज का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5G कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिलती है. वहीं, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के अलावा कार में आपको ऑटोनॉमस पार्किंग और 360 डिग्री कैमरा का विकल्प मिलता है. 

रेंज या माइलेज में कौन है बेस्ट?

MG Hector पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है. पेट्रोल में यह कार आपको 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है. वहीं, डीजल इंजन में आप इससे 15 से 18 के बीच की माइलेज ले सकते हैं. वहीं, Mahindra BE 6 एक इलेक्ट्रिक कार है, जो आपको सिंगल या फुल चार्जिंग में 557 से लेकर 683 किलोमीटर की रेंज निकालकर देती है. वहीं, MG Hector और Mahindra BE 6 दोनों ही कारें अपनी-अपनी जगह पर परफॉर्मेंस में बेहतरीन मानी जाती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : शाहिद ने नहीं छुए सलमान खान के पैर, भाईजान से दूरी बना रहे एक्टर; क्या मौत है डर की वजह?

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…

Last Updated: October 23, 2026 09:18:47 IST

UP MLC Election: 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, मैदान में 152 प्रत्याशी; मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…

Last Updated: October 23, 2026 09:11:44 IST