अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. आज हम आपको दोनों गाड़ियों के अंतर, पावर और कौन सी गाड़ी ज्यादा लग्जरी फील कराती है इस बारे में बताएंगे.
Best SUV Cars in India: ड्राइविंग का शौक रखने वाले अधिकांश लोगों का Mahindra Scorpio N खरीदने सपना रहता है. लेकिन, इस हाई डिमांडिंग SUV कार की कीमत ज्यादा होने के चलते लोग इसे घर नहीं ला पाते हैं. Scorpio N शुरू से ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक सफल SUV मानी जाती है, जिसे पर्सनल इस्तेमाल से लेकर नेताओं के काफिले तक में इस्तेमाल किया जाता है. काफी हद तक MG Majestor का भी मुकाबला इस कार के साथ किया जाता है. हालांकि, MG Majestor भी एक बड़े साइज की एसयूवी कार है, जो अपने सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती है. साइज में सेम होने के साथ ही फीचर्स में भी दोनों कारों में काफी समानताएं देखने के लिए मिलती है. लेकिन, दोनों की कीमत में एक अंतर जरूर है.
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. आज हम आपको दोनों गाड़ियों के अंतर, पावर और कौन सी गाड़ी ज्यादा लग्जरी फील कराती है इस बारे में बताएंगे.
MG Majestor में आपको 12.3 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. MG Majestor आपको 39.50 लाख से लेकर 43.25 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. इसमें आपको 19-inch alloy wheels भी मिलते हैं. Mahindra Scorpio N Facelift में आपको 10.25 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही इंफोटेनमेंट और ड्राइवर कंसोल मिलता है. केवल इतना ही नहीं बल्कि, इस कार में आपको पैनारॉमिक सनरूफ के साथ-साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और 12 स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम भी मिल जाता है
MG Majestor 2 लीटर के ट्विन टर्बो डीजल इंजन के साथ 215 PS की पावर देने के साथ 478 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Mahindra Scorpio N में आपको 200 bhp की पावर देने के साथ-साथ 370 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. पावर और परफॉर्मेंस दोनों के ही मामले में यह कार काफी अच्छी मानी जाती है. हालांकि, परफॉर्मेंस के हिसाब से दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं.
Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…
Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…
Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…