Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Moto G57 Power vs Samsung Galaxy M17 5G, कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए ज्यादा किफायती, जानें फीचर्स और दाम में अंतर

Moto G57 Power vs Samsung Galaxy M17 5G, कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए ज्यादा किफायती, जानें फीचर्स और दाम में अंतर

अगर आप एक किफायती और अच्छी पर्फॉमेंस वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. इस लेख में आज हम Moto G57 Power vs Samsung Galaxy M17 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स के अंतर के बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं किस अंतर के साथ आते हैं ये दोनों फोन्स.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 1, 2026 16:33:56 IST

Mobile Ads 1x1

Samsung Best Smartphones: मोटो के स्मार्टफोन्स आजकल काफी चर्चा में है. पिछले कुछ सालों में मोटोरोला के स्मार्टफोन्स ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. मोटो की G57 पावर स्मार्टफोन इन दिनों सैमसंग गैलेक्सी की M सीरीज के M17 5G के साथ चर्चा में है. दोनों ही स्मार्टफोन्स साल 2025 में अक्टूबर और नवंबर के महीने में लॉन्च हुए हैं. दोनों स्मार्टफोन्स फीचर्स, बैटरी और पर्फॉमेंस के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.

अगर आप एक किफायती और अच्छी पर्फॉमेंस वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. इस लेख में आज हम Moto G57 Power vs Samsung Galaxy M17 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स के अंतर के बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं किस अंतर के साथ आते हैं ये दोनों फोन्स. 

Moto G57 Power vs Samsung Galaxy M17 5G फीचर्स में कौन ज्यादा बेहतर? 

मोटो G57 पावर में आपको 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ ही 6.72 इंच की टचस्क्रीन देखने को मिलती है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 5G की कनेक्टिविटी के साथ मिसलता है. वहीं, बात करें अगर सैमसंग के गैलेक्सी M17 5G की तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का 90Hz Super AMOLED पैनल मिलता है. सैमसंग में आपको 5000 mAh की बैटरी के साथ ही साथ 1330 प्रोसेसर भी देखने को मिलता है. हालांकि, मोटो G57 पावर में आपको 7000 mAh की बैटरी के साथ 33 वॉट की चार्जिंग भी मिलती है. 

कैमरा क्वालिटी में भी देते हैं एक-दूसरे को कड़ी टक्कर 

कैमरा क्वालिटी के मामले में भी मोटो और सैमसंग एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. सैमसंग गैलेक्सी M17 5G में आपको 50MP OIS कैमरा मिलता है. इसमें 50 MP के रियर कैमरे के साथ आपको 13 MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है. वहीं, मोटो G57 में भी आपको Sony LYT-600 50 MP का रियर कैमरा मिलता है. इसके साथ ही साथ फ्रंट कैमरा 8 MP मिलता है. 

क्या है दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत? 

कीमत की बात करें तो मोटो G57 पावर आपको 14,039 रुपये की कीमत पर मिलता है. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी M17 5G की कीमत 14,499 रुपये है. हालांकि,  कीमत के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन्स में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. अगर आपका बजट 14,000 रुपये के आस-पास है तो दोनों में से कोई सा भी स्मार्टफोन ले सकते हैं.

MORE NEWS