Motorola Edge 70 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Motorola Edge 70 को काफी पसंद किया जाता है. यह स्मार्टफोन अपने लुक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस के दमपर धड़ल्ले से बिकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola अपनी Edge सीरीज का विस्तार जल्द ही कर सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा Motorola Edge 70 pro को लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में इस स्मार्टफोन का एक लीक सामने आया है, जिससे Motorola Edge 70 pro के लुक्स और डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है.
फोन में AI फीचर्स, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ही साथ इस फोन में कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा इस फोन को लॉन्च करने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में.
Motorola Edge 70 pro के फीचर्स
Motorola Edge 70 pro में आपको AI फीचर और HDR10+ सपोर्ट मिलने के साथ ही साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको कैमरे में सुपर जूम का भी फीचर देखने के लिए मिल सकता है. इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले के साथ ही साथ एलईडी फ्लैश भी दिए जाने की उम्मीद है.
किस कीमत पर हो सकता है लॉन्च?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वैरिएंट को 31,999 रुपये पर लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, अगर आप 12GB + 512GB लेते हैं तो इसकी लॉन्चिंग कॉस्ट 37,999 से लेकर 39,999 रुपये के बीच में देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, इस कीमत में आपको कुछ अंतर भी मिल सकता है.
कैमरा में कैसा है Motorola Edge 70 pro?
Motorola Edge 70 pro का कैमरा अपने सेगमेंट में काफी जबरदस्त माना जा रहा है. बात करें अगर कैमरा की तो इस फोन में आपको 50MP Sony LYT-710 का प्राइमरी यानि रियर कैमरा देखने को मिल सकता है. वहीं, इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है, जिसमें हाई क्वालिटी मैकरो सेंसर मिल सकते हैं. वहीं, इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है.