New Aadhar App: UIDAI ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है. इसके बाद आसानी से घर बैठे ही लोग मोबाइल नंबर और एड्रेस को चेंज कर सकेंगे.
आधार ऑनलाइन अपडेट
UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर न्यू आधार ऐप के फुल वर्जन लॉन्च होने की जानकारी दी है. इसकी लॉन्चिंग के बाद यूजर्स को काफी आराम मिल जाएगा. इसकी लॉन्चिंग के बाद आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर इधर-उधर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही यूजर्स घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड नंबर और एड्रेस आसानी से बदल सकेंगे. साथ ही यूजर्स को कई और नए फीचर्स मिलेंगे. बता दें कि ये ऐप पहले से मौजूद है लेकिन इसके कुछ फीचर्स अभी लॉक हैं. ऐप के फुल वर्जन को 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है.
UIDAI ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए पोस्ट किया. इस पोस्ट में UIDAI ने प्राइवेसी फर्स्ट की बात भी कही गई है. UIDAI ने कहा कि म्यूजिक कॉन्सर्ट में सिर्फ म्यूजिक के लिए एंट्री होनी चाहिए, ज्यादा डेटा शेयरिंग की नहीं. पोस्ट में आगे लिखा कि न्यू आधार ऐप में प्राइवेसी फर्स्ट का ध्यान रखा गया है.
फुल वर्जन लॉन्च के बाद न्यू आधार ऐप में यूजर्स मोबाइल के जरिए अपनी पहचान दिखा सकेंगे. साथ ही अन्य पर्सनल डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं. इसके बाद आपको अपनी पहचान दिखाने के लिए हर जगह आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बता दें कि न्यू आधार ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करने के बाद रजिस्टर्ड नंबर से लॉगइन करना होगा. इसके बाद आप अपना आधार कार्ड देख सकेंगे. अगर किसी तरह की जरूरत पड़ती है, तो आधर कार्ड को ऐप की मदद से ही शेयर भी कर सकेंगे. शेयरिंग के दौरान यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल्स भी हाइड कर सकेंगे.
ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर पहले से दिया गया है लेकिन इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था. फुल र्जन लॉन्च होने के बाद इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा.
न्यू आधार ऐप के शुरू होने के बाद यूजर्स घर बैठ अपना पता भी बदल सकेंगे. इसके लिए यूजर्स को नए एड्रेस के सपोर्टिंग में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. ऐप पर ही इसकी जानकारी लिस्टड होगी.
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…
धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…
Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…
अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…
West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…