Bihar Police Viral Video: बिहार के कटिहार जिले का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मंच पर बैठकर अपर थानाध्यक्ष अश्लील डांस का मजा ले रहे हैं. जिसके बाद लोगों द्वारा इसपर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.
Katihar SI Viral Video
Katihar Police Viral Video: एक तरफ आज पूरे देश में देश का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया, तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसको सुनने के बाद आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. दरअसल पूरा मामला ये है कि कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मंच पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें एक लड़की अश्लील डांस कर रही है और अपर थानाध्यक्ष (SI) निप्पू कुमार कोने में कुर्सी लगाकर इसका मजा ले रहे थे. वो भी सफेद वर्दी में.
सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अपर थानाध्यक्ष आंखें चुराकर कैसे अश्लील डांस का आनंद ले रहे हैं.
सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दर्शक भी जमकर इस अश्लील डांस का आनंद ले रहे है. लड़की की लचकाती कमर को देखकर अपर थानाध्यक्ष फूले नहीं समा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि जिनके कंधे के ऊपर पूरे थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी हो वो अपनी जिम्मेदारी को भूलकर कैसे अश्लील डांस का मजा ले सकते हैं. हालांकि ये वीडियो कब की है? इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र के सम्मानित लोगों की नजरें अब कटिहार के एसपी शिखर चौधरी पर टिकी हुई है. आखिर वो इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं. इस पूरे मामले की जानकारी कटिहार एसपी शिखर चौधरी तक पहुंची है या नहीं इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
वीडियो में कौन सा गाना बज रहा है क्या आप इसको गेस कर सकते हैं. सामने आए इस वीडियो में ‘पीती हूं गम भुलाने को…’ गाना बज रहा है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बिहार में शराबबंदी है. ऐसे में इस तरह का गाना प्रशासन की मौजूदगी में बजना भी एक सवालिया निशान खड़े कर रहा है. बहरहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है. ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…