Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Nissan Gravite vs Maruti Fronx फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? जानें परफॉर्मेंस और कीमत में अंतर

Nissan Gravite vs Maruti Fronx फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? जानें परफॉर्मेंस और कीमत में अंतर

आप कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर दोनों कारों में से किसी को भी घर ला सकते हैं. अपने प्रीमियम लुक और भरोसेमंद ब्रांड इमेज के दम पर यह दोनों ही कारें धड़ल्ले से बिकती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ अंतर के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 3, 2026 12:04:13 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. यह कारें आपको स्टाइल, माइलेज, फीचर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी किफायती होती हैं. कॉम्पैक्ट SUV में वैसे तोकई ऑप्शन्स देखने के लिए मिलते हैं, लेकिन अगर आप कम दाम में एक किफायती कार लेना चाहते हैं तो Nissan Gravite और Maruti Fronx दोनों ही आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं.

आप कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर दोनों कारों में से किसी को भी घर ला सकते हैं. अपने प्रीमियम लुक और भरोसेमंद ब्रांड इमेज के दम पर यह दोनों ही कारें धड़ल्ले से बिकती हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के कुछ अंतर के बारे में. 

किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर 

बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो Nissan Gravite में आपको 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 72hp की पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही Nissan Gravite में आपको 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. वहीं, अगर आप Maruti Fronx लेते हैं तो इसमें आपको 1.0L K-Series Turbo Boosterjet Engine मिलता है, जो 89.73 PS पावर देता है. हालांकि, पावर और पिक अप के मामले में दोनों कारें ठीक हैं. 

फीचर्स में कौन किससे आगे 

फीचर्स की बात की जाए तो ग्रेवाइट में आपको पुश-स्टार्ट स्टॉप बटन के साथ-साथ क्रूज कंट्रोल, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. केवल यही नहीं, बल्कि इस कार में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 6 एयरबैग्स मिलते हैं. वहीं, फ्रॉन्क्स में आपको 9 इंच का HD infotainment system के साथ ही क्रूज कंट्रोल, टर्न बाय टर्न नैविगेशन औओर ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी देखने के लिए मिलता है. इस कार में भी आपको 6 एयरबैग मिलते हैं. 

कौन सी कार देती है बेस्ट माइलेज 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेवाइट में आपको 19.3kmpl से लेकर 19.6kmpl तक की माइलेज मिल सकती है. वहीं, अगर आप फ्रॉन्क्स लेते हैं तो इसमें 20.01 kmpl से लेकर 22.89 kmpl तक की माइलेज निकाल सकते हैं. वहीं, सीएनजी में आप इससे 28.51 km/kg की माइलेज ले सकते हैं. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Nissan Gravite vs Maruti Fronx फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? जानें परफॉर्मेंस और कीमत में अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 3, 2026 12:04:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS