Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Nissan Gravite vs Toyota Urban Cruiser Ebella में से कौन सी कॉम्पैक्ट SUV लेना रहेगा फायदेमंद, जानें दोनों कारों के बीच बड़े अंतर

Nissan Gravite vs Toyota Urban Cruiser Ebella में से कौन सी कॉम्पैक्ट SUV लेना रहेगा फायदेमंद, जानें दोनों कारों के बीच बड़े अंतर

अगर आप एक मिड साइज कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आप दोनों ही गाड़ियों में से कोई भी ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं दोनों गाड़ियों में क्या अंतर मिलते हैं और इनमें आने वाले सभी फीचर्स के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 18, 2026 16:58:14 IST

Mobile Ads 1x1

Nissan Gravite Features: निसान ग्रेवाइट कार को 18 फरवरी को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. इस मिड साइज SUV कार में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. लॉन्च होने के बाद से ही इस कार को Toyota Urban Cruiser Ebella के साथ जोड़ा जा रहा है. यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. अर्बन क्रूज़र निसान ग्रेवाइट की सबसे बड़ी कॉम्पिटीटर मानी जा रही है.

अगर आप एक मिड साइज कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आप दोनों ही गाड़ियों में से कोई भी ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं दोनों गाड़ियों में क्या अंतर मिलते हैं और इनमें आने वाले सभी फीचर्स के बारे में. 

किसमें मिलते हैं ज्यादा अच्छे फीचर्स 

Nissan Gravite और Toyota Urban Cruiser Ebella को लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. लेकिन, फीचर्स में यह दोनों ही कारें काफी बेहतरीन हैं. Nissan Gravite में आपको 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, के साथ ही साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, Urban Cruiser Ebella में आपको 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच की डिजिटल डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा का ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है. जोकि, कुछ लग्जरी गाड़ियों में मिलता है. 

इंजन की पर्फॉमेंस में कौन आगे 

कार लेने से पहले उसके इंजन की पर्फॉमेंस चेक कर लेनी चाहिए. निसान ग्रेवाइट की बात करें तो यह कार आपको 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन में मिलता है. इसके साथ ही इस कार का इंजन 72hp की पावर देने के साथ ही 96Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, Urban Cruiser Ebella एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो 49 kWh or 61 kWh की डबल बैटरी के साथ आती है और 142.15bhp से 144bhp की पावर देने के साथ 189Nm से 193Nm का टॉर्ख भी जनरेट करती है. 

कीमत में क्या है अंतर 

कीमत की बात करें तो निसान ग्रेवाइट आपको 5.65 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिल सकती है, जो अपने टॉप वैरिएंट में 8.93 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, Urban Cruiser Ebella आपको 18 से 21 लाख रुपये की कीमत में देखने के लिए मिल सकती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Nissan Gravite vs Toyota Urban Cruiser Ebella में से कौन सी कॉम्पैक्ट SUV लेना रहेगा फायदेमंद, जानें दोनों कारों के बीच बड़े अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 18, 2026 16:58:14 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS