<

एमजी और किआ के बाद Nissan कारों की भी बढ़ेगी कीमत, नए साल से Magnite खरीदना होगा महंगा

अगर आप नए साल पर निसान मैग्नाइट खरीदना चाहते हैं, तो बता दें कि ये आपकी जेब पर असर डाल सकता है. वहीं दिसंबर के अंत तक कार खरीदना सस्ता हो सकता है. जानकारी के अनुसार, निसान ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

Nissan India Price Hike: हाल ही में मारुति, किआ, एमजी जैसी तमाम कंपनियों ने नए साल से अपनी कार की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है. वहीं इसी कड़ी में अब जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की तरफ से जानकारी दी गई है कि कंपनी 2026 की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतों में 3 फीसदी कीमत बढ़ाने वाली है. हालांकि इस कार का असर फिलहाल केवल निसान की एकमात्र बिकने वाली कार मैग्नाइट पर पडे़गा. लेकिन आने वाले सालों में निसान की कई कार लॉन्च होने वाली हैं, उन पर भी बढ़ती कीमत का असर पड़ेगा. 

2026 में महंगी हो जाएगी निसान मैग्नाइट

भारत में निसान के पोर्टफोलियो में केवल मैग्नाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.62 लाख से 10.9 लाख के बीच है. ये कीमत उनके मॉडल्स के हिसाब से तय की गई है. हालांकि जनवरी 2026 में निसान की कीमत 3 फीसदी बढ़ जाएगी. इसके बाद 5.62 लाख वाली कार के लिए आपको 5.78 लाख से ज्यादा और 10.9 लाख से ज्यादा की कीमत वाली कार के लिए 11.22 लाख रुपए देने होंगे. ऐसे में अगर आप नए साल पर निसान मैग्नाइट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिसंबर में ही खरीद लें, वरना नए साल पर कार लेना आपकी जेब पर असर डाल सकता है.  

क्यों बढ़ाई जा रही कीमत?

बता दें कि निसान से पहले मॉरिस गैराज, मर्सिडीज बेंज जैसी कई कंपनियां नए साल पर अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. कार कंपनियों ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत, मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ती लागत, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने के कारण कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

निसान मैग्नाइट की खासियत

बता दे कि निसान कंपनी के पास इकलौती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट है.ये लोकप्रिय कार अपने स्टाइलिश डिजाइन, दमदार फीचर्स और अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है. ये कार पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी के ऑप्शन में भी मिलती है. ये ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसे NCAP पर 4 स्टार रेटिंग मिली है.इसमें 22.86 इंच की सेमी टचस्क्रीन मिलती है. साथ हीी 360 डिग्री कैमरा, पुश बटन स्टार्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इसका मॉडर्न लुक लोगों को दीवाना बना देता है. इतना ही नहीं ये कार 17.9 किलोमीटर प्रति लीटर से 19.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपए से शुरू हो जाती है. निसान मैग्नाइट टाटा पंच, रेनॉल्ट काइगर, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स जैसी कारों को टक्कर देती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST