Nothing Phone 4a को हाल ही में भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. लुक्स और परफॉर्मेंस में यह स्मार्टफोन काफी बेहतरीन माना जा रहा है. लॉन्च होने के बाद से ही भारतीय टेक मार्केट में इसे अच्छा रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है. इस फोन का मुकाबला Motorola Edge 70 के साथ किया जा रहा है. दोनों स्मार्टफोन न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी कड़ी टक्कर देते हैं.
Nothing Phone 4a series को 5 मार्च को इंडियन बाजार में उतारा गया है, जबकि Motorola Edge 70 पहले लॉन्च हो चुका है. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में से ज्यादा अच्छे फीचर्स और परफॉर्मेंस किसमें देखने को मिलते हैं.
फीचर्स में कौन किससे आगे?
फीचर्स में वैसे तो दोनों स्मार्टफोन्स काफी बेहतरीन हैं. Nothing Phone 4a में आपको 6.78 इंच की 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है. इसके अलावा 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस और 50W की फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, Motorola Edge 70 में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ ही साथ Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी देखने को मिलता है. इसके अलावा फोन में आपको 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले का भी ऑप्शन मिलता है.
कैमरा की क्वालिटी में कौन आगे?
कैमरा की क्वालिटी में दोनों ही स्मार्टफोन्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. Nothing Phone 4a में आपको 50 MP का ट्रिपल रियर सेटअप देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही OIS/EIS के साथ 50MP का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है, जिसमें periscope telephoto और 3.5x का ऑप्टिकल जूम भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ फोन में आपको 8MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
कीमत में कौन किफायती?
Nothing Phone 4a आपको 31,999 और 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये से होती है. इसके अलावा अगर आप Motorola Edge 70 लेते हैं तो ऐसे में आपको इसके लिए 26,999 रुपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है.