Live
Search
Home > टेक – ऑटो > OnePlus 15 5G vs Samsung Galaxy A36 5G फीचर्स और कैमरा में कौन ज्यादा बेहतर, जानें दोनों के बीच के अंतर

OnePlus 15 5G vs Samsung Galaxy A36 5G फीचर्स और कैमरा में कौन ज्यादा बेहतर, जानें दोनों के बीच के अंतर

परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी के मामले में यह काफी अच्छे हैं और दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी देते हैं. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं आखिर आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा किफायती साबित हो सकता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 26, 2026 13:45:59 IST

Mobile Ads 1x1

Best Smartphones in India: आजकल भारतीय बाजार में एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जिसके चलते स्मार्टफोन्स का कॉम्पिटिशन आपस में बढ़ जाता है. आमतौर पर किसी नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद पुराने स्मार्टफोन्स की कीमत घट जाती हैं और उनपर बड़ा डिस्काउंट भी देखने के लिए मिलता है. आज हम बात करने वाले हैं OnePlus 15 5G vs Samsung Galaxy A36 5G की. दोनों ही स्मार्टफोन्स किफायती और बजट में आसानी से फिट बैठने वाले माने जाते हैं.

परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी के मामले में यह काफी अच्छे हैं और दोनों आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी देते हैं. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं आखिर आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा किफायती साबित हो सकता है. 

फीचर्स में कौन ज्यादा बेहतर 

फीचर्स की तुलना में कोई किसी से कम नहीं है. OnePlus 15 5G में आपको आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस AI के कई फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप फोटो एडिटिंग और ट्रांस्लेशन आदि कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 chip के साथ ही साथ 7,300mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी भी मिलती है. इसके साथ ही साथ इस फोन में आपको 120W की चार्जिंग और 6.78 इंच की 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है, जो अपने सेगमेंट में काफी बेहतर मानी जाती है. 

Samsung Galaxy A36 5G के फीचर्स 

Samsung Galaxy A36 5G में आपको 6.7-inch FHD+ Super AMOLED के साथ-साथ 120Hz refresh rate मिलती है. इसके साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 (4nm) chipset के अलावा 45W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी भी मिलती है. यही नहीं इसमें आपको 1200+ nits ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट भी देखने को मिलता है. 

कैमरा में कौन किससे आगे 

OnePlus 15 5G में आपको ट्रिपल कैमरा ऑप्शन मिलता है, जिसमें 50MP रियर कैमरा सिस्टम 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, जिसमें OIS भी मिलता है. इसके साथ ही आपको एक 50MP periscope telephoto (3.5x optical, 7x in-sensor), मिलने के साथ-साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, Galaxy A36 5G में आपको 50MP OIS के साथ मेन सेंसर मिलता है साथ ही साथ 8MP ultra wide और 5MP मैकरो लेंस भी मिलता है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > OnePlus 15 5G vs Samsung Galaxy A36 5G फीचर्स और कैमरा में कौन ज्यादा बेहतर, जानें दोनों के बीच के अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 26, 2026 13:45:59 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS