OnePlus 15R को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है. हालांकि लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स लीक हो गई हैं. इसकी कीमत से लेकर फीचर्स आदि के बारे में पता चला है.
OnePlus 15R: अगर आप कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus 15R एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि रिलीज से पहले ही इसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं. न्यू लीक्स में कीमत के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं. टिप्स्टर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है. हालांकि कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैं.
पता चला है कि ये हैंडसेट OnePlus 15 सीरीज का सस्ता हैंडसेट होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, OnePlus 15R के बेस वेरिएंट 47,000 रुपये में सेल होगा. हालांकि इसकी सटीक जानकारी लॉन्चिंग के दौरान ही मिल सकेगी.
वन प्लस ने इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां आधिकारिक तौर पर बताई हैं. कंपनी ने ऑफिशियली इसके कलर वेरिएंट, मोबाइल चिपसेट, बैटरी कैपिसिटी और कैमरे आदि के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि OnePlus 15R चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन, और एस एडिशन के लिए स्पेशल इलेक्ट्रिक वॉयलेट रंग में उपलब्ध होगा.
बता दे कि कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 165Hz के रिफ्रेश रेट्स वाला डिस्प्ले मिलेगा. ये Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा. कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि ये दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.
OnePlus 15R के कैमरा सेटअप की बात करें, तो OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिससे 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन IP68 और IP69 की रेटिंग के साथ आ रहा है.
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…