<

OnePlus 15R vs OPPO Reno15 में से कौन है ज्यादा दमदार और फीचर्स वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत में कितना अंतर

दोनों ही कंपनियों द्वारा हाई एंड फीचर्स होने का दावा किया जा रहा है. आइए जानते हैं OnePlus 15R or OPPO Reno15 दोनों में से ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन कौन सा है?

OnePlus 15R vs Reno15: स्मार्टफोन एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं और काफी चर्चा में हैं. दोनों ही स्मार्टफोन कई आधुनिक फीचर्स से लैस एक दमदार बैटरी बैकअप के साथ आते हैं. ओप्पो ने जनवरी 2026 में ही अपनी Reno15 Series को लॉन्च किया है, जिसके बाद से यह फोन काफी चर्चा में है. लॉन्च के बाद से ही वनप्लस के 15R के साथ इसका मुकाबला तेज है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना उनके लिए ज्यादा किफायती हो सकता है.

दोनों ही कंपनियों द्वारा हाई एंड फीचर्स होने का दावा किया जा रहा है. आइए जानते हैं OnePlus 15R or OPPO Reno15 दोनों में से ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन कौन सा है? 

OnePlus 15R or OPPO Reno15 में क्या है अंतर?

दोनों ही स्मार्टफोन कई बहुत ज्यादा अंतर के साथ नहीं आते हैं, यही कारण है कि यह अपने सेगमेंट में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. OnePlus 15R एक प्रीमियम और हाई क्वालिटी फोन माना जा रहा है, जो लुक्स के साथ आपको ज्यादा प्रीमियमनेस का एहसास कराता है. वहीं, अगर आपका बजट कम है और एक नया और एडवांस स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो OPPO Reno15 आपको अपनी ओर खींच सकता है. हालांकि, फीचर्स के मामले में भी दोनों में कई अंतर देखने को मिलते हैं. 

फीचर्स में ज्यादा अच्छा कौन?

फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 15R आपको 7400 एमएएच की बैटरी के साथ Snapdragon 8 Gen 5 की डिस्प्ले के साथ देखने को मिलता है. वही, ओप्पो Reno15 5G में आपको 6.59 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने के साथ ही AI ड्रिवन फोटो फीचर्स देखने को मिलता है. वहीं, अगर बात करें कैमरा की तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50 MP का कैमरा देखने को मिलता है. वहीं, ओप्पो रेनो 15 मं आपको 50 एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. वहीं, 15R में सेल्फा कैमरा आपको केवल 32 एमपी का ही देखने को मिलता है. इसके साथ ही रेनो 15 में आपको 6500 mah की बैटरी मिलती है. 

किस कीमत में आते हैं दोनों फोन?

कीमत की बात करें तो वनप्लस 15R आपको 47,999 की शुरूआती कीमत से 52,999 तक की कीमत पर देखने को मिलता है. वहीं, रेनो 15 आपको 45,999 की शुरूआती कीमत से 53,999 तक देखने को मिल सकता है. हालांकि, दाम दोनों ही स्मार्टफोन के स्टोरेज पर भी निर्भर करते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज हिमाचल में सोने के भाव ने बढ़ाई टेंशन या मिली राहत? खरीदारी से पहले जानें 22K-24K का रेट

Himachal Gold Price Today: देश भर में गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच आज 24-कैरेट…

Last Updated: September 14, 2026 10:43:52 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज MP में सोने के दाम ने ली करवट! खरीदारी से पहले जानें 22K-24K की नई कीमत

MP Gold Price Today: 18-कैरेट सोने का भाव ₹11,593 प्रति ग्राम था. शहर और ज्वैलर…

Last Updated: September 14, 2026 10:35:03 IST

आज चांदी का भाव 14 September 2026: चांदी खरीदने का प्लान है? पहले चेक करें आज का रेट, जेब पर कितना पड़ेगा असर

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: September 14, 2026 10:23:49 IST

Gold Rate Today 14 September 2026: सोना खरीदने का प्लान है? पहले चेक करें 1 तोला गोल्ड का आज का रेट, जेब पर कितना पड़ेगा भार?

Gold Price 24,22,18 Carat Today 14 September: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: September 14, 2026 10:18:32 IST

Ramayana Poster: मनमोहित कर देगा ‘रामायण’ का पोस्टर, सिया के मुस्कान पर फिदा हुए राघव; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayana Poster: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण' का नया पोस्टर गणेश चतुर्थी पर…

Last Updated: September 14, 2026 10:14:37 IST

Gurugram Crime: ऑपरेशन सफेद सागर में जिसने पाकिस्तानियों को दिखाया था औकात, उसी कैप्टन पर गुरुग्राम में हुआ रॉड से हमला; बोले- पुलिस ने भी नहीं की मदद

Gurugram Attack: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक…

Last Updated: September 14, 2026 09:59:17 IST