<

दिल्ली, मुंबई या यूपी… गुजरात जायंट्स के साथ कौन खेलेगा एलिमिनेटर मुकाबला? जानें WPL 2026 प्लेऑफ के समीकरण

WPL Playoff Qualification: RCB की टीम ने WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह फिक्स कर ली है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने भी एलिमिनेटर राउंड में अपनी जगह बना ली है. अब सिर्फ 1 टीम बची है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी. जानें प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के समीकरण...

WPL Playoff Qualification: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)  का चौथा सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 30 जनवरी को खेले गए 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स की टीम WPL 2026 के एलिमिनेटर राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. अब बाकी 3 टीमों (दिल्ली, मुंबई और यूपी) के बीच रेस हो रही है कि कौन सी टीम गुजरात जायंट्स के साथ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले ही WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इस सीजन में सिर्फ 3 मुकाबले खेले जाने हैं. 20वें मुकाबले के बाद साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम गुजरात जायंट्स के साथ एलिमिनेटर राउंड में भिड़ेगी. 1 फरवरी (रविवार) को यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला खेला जाएगा. जानें प्लेऑफ क्वालीफाई करने के सटीक समीकरण…

1 फरवरी को होगा अहम मुकाबला

रविवार (1 फरवरी) को WPL 2026 का 20वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला UPW और DC के बीच खेला जाएगा, जो कि वडोदरा के वीसीए स्टेडियम में होगा. रविवार शाम 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा. इस मुकाबले पर मुंबई इंडियंस की उम्मीदें टिकी होंगी. अगर यूपी वॉरियर्स यह मुकाबला जीतेगी, तो मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है.

प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स: अगर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स की टीम को हराना होगा. इससे दिल्ली कैपिटल्स के 8 प्वाइंट हो जाएंगे और वे सीधे एलिमिनेटर राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 6 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर आ जाएगी.

मुंबई इंडियंस: फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम WPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. अगर 1 फरवरी को होने वाले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो DC और MI दोनों के 6-6 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस अपने बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. MI का NRR +0.059 है, जबकि DC के नेट रन रेट -0.164 का है.

यूपी वॉरियर्स: UPW की टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना सबसे ज्यादा मुश्किल है. अगर यूपी की टीम 1 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स को हरा भी दे, तो भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. अगर UPW को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स को बड़े मार्जिन से हराना होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST