OnePlus Nord CE 5 5G Vs OnePlus Nord 5 5G: हालांकि, दोनों की कीमत में करीब 7 से 8 हजार का अंतर देखने को मिलता है. आमतौर पर नॉर्ड CE5 को एक बजट फ्रेंडली मोबाइल माना जाता है. इसके साथ ही डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में दोनों ही फोन जबरदस्त हैं.
OnePlus Nord CE 5 5G Vs OnePlus Nord 5 5G: वन प्लस की नॉर्ड सीरीज भारत में लॉन्च होने के साथ ही काफी चर्चा में है. यूजर्स इस सीरीज का काफी इंतजार कर रहे थे. हालांकि, नॉर्ड सीरीज अब लोगों को कंफ्यूजन में डाल रहा है. लोग इस सीरीज को लेकर विचार कर रहे हैं कि नॉर्ड 5 का 5जी ज्यादा बेहतर है या फिर नॉर्ड CE5 ज्यादा अच्छा काम करता है. हालाांकि, कंपनी एक होने की वजह से दोनों दोनों ही मोबाइल के कैमरे और क्वालिटी पर भी भरोसा किया जा सकता है.
हालांकि, दोनों की कीमत में करीब 7 से 8 हजार का अंतर देखने को मिलता है. आमतौर पर नॉर्ड CE5 को एक बजट फ्रेंडली मोबाइल माना जाता है. इसके साथ ही डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में दोनों ही फोन जबरदस्त हैं.
स्मार्टफोन पर पैसे खर्चने से पहले ज्यादातर लोग कैमरी की क्वालिटी का टेस्ट करते हैं. कैमरे से संतुष्ट हो जाने के बाद ही यूजर फोन के अन्य फीचर्स की ओर ध्यान देता है. हालांकि, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वन प्लस अपने अच्छे कैमरा के लिए बखूबी जानी जाती है. इसलिए इस सीरीज के दोनों मोबाइल कैमरे में एक दूसरे को टक्कर देते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलता है. वहीं नॉर्ड CE5 में फ्रंट कैमरा 16 एमपी का है, जबकि नॉर्ड 5 में बैक कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी 50 एमपी आता है.
देखा जाए तो नॉर्ड सीरीज वैल्यू फॉर मनी है. लेकिन, अगर आप कम दाम में ज्यादा अच्छा और किफायती मोबाइल लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप नॉर्ड CE5 को बिना किसी संकोच के घर ला सकते हैं. यह फोन आपको 23,499 से 24,999 की कीमत में देखने को मिल सकता है. वहीं नॉर्ड 5 की कीमत 32 हजार रुपये तय की गई है.
वन प्लस के इन दोनों ही मोबाइल में कंपनी द्वारा 7100mAh की बैटरी दी जाती है. जिसकी पर्फॉमेंस इस सीरीज में आने वाले कई अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले ज्यादा अच्छी साबित होती है. जानकारों की मानें तो बैटरी का बैकअप लंबे समय तक रहता है.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…