<

हार्ले डेविडसन और येज्दी रोडस्टर में क्या है अंतर? आराम और माइलेज के मामले में कौन ज्यादा आगे

Harley-Davidson X440 Vs Yezdi Roadster: दरअसल दोनों की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है. हालांकि, इस बाइक की कीमत 2 लाख के आस-पास है. जानकारों की मानें काफी हद तक दोनों ही बाइकों की पावर और इंजन में समानताएं हैं. येज्दी रोडस्टर 2025 के लॉन्च होने के बाद से ही हार्ल डेविडसन का मुकाबला बढ़ गया है.

Harley-Davidson X440 Vs Yezdi Roadster: हार्ले डेविडसन का युवाओं खासा क्रेज है. हार्ले डेविडसन बाइकर्स की पहली पसंद है, लेकिन कीमत अधिक होने के चलते हर व्यक्ति इसे अफॉर्ड नहीं कर पाता है. इसलिए हार्ले डेविडसन ने अपनी X440 बाइक लॉन्च की है, जिसकी कीमत  2,75,566 रखी गई है. इस बाइक का कंपेरिजन येज्दी रोडस्टर के साथ किया जा रहा है. दरअसल दोनों की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है. हालांकि, इस बाइक की कीमत 2 लाख के आस-पास है. जानकारों की मानें काफी हद तक दोनों ही बाइकों की पावर और इंजन में समानताएं हैं. येज्दी रोडस्टर 2025 के लॉन्च होने के बाद से ही हार्ल डेविडसन का मुकाबला बढ़ गया है. 

हार्ले डेविडसन X440 और येज्दी रोडस्टर में क्या है अंतर?

देखा जाए तो हार्ले डेविडसन X440 और येज्दी रोडस्टर में काफी अंतर हैं. सबसे पहले अंतर की बात करें तो हार्ले डेविडसन रोडस्टर से 40 से 50 हजार रुपये महंगी आती है. इसके साथ ही साथ हार्ले 440 सीसी के इंजन के साथ आती है, जबकि येज्डी रोडस्टर में 334 सीसी का ही इंजन देखा जाता है. यही कारण है कि हार्ले इस बाइक के मुकाबले ज्यादाा कीमत में आती है.

माइलेज में कौन है ज्यादा दमदार?

हालांकि, दोनों ही एक स्पोर्ट्स बाइक है, बावजूद इनसे माइलेज की एक बेहतर उम्मीद की जा सकती है. कंपनी द्वारा हार्ले में 35 और रोडस्टर में 29 से लेकर 32 तक की माइलेज क्लेम की जाती है. खास बात यह है कि दमदार और हेवी इंजन होने के बावजूद भी हार्ले माइलेज के मामले में रोडस्टर से ज्यादा आगे निकल जाती है. वहीं, वजन के मामले में भी हार्ले रोडस्टर को पीछे छोड़ देती है. 

ड्राइविंग में कौन सी बाइक आरामदायक?

आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइक लोग लॉन्ग रूट की ट्रैवलिंग करने के लिए लेते हैं, इसलिए इसका आरामदायक होना जरूरी है. हालांकि, जानकारों के मुताबिक लॉन्ग रूट के लिए हार्ले बाइक ज्यादा आरामदायक मानी जाती है. हार्ले की सीट अच्छी होेने के साथ ही ऐसी है, जिसपर लगातार भी कुछ घंटों बैठकर आप थकान महसूस नहीं लेते हैं. हालांकि, कंफर्ट के मामले में रोडस्टर भी कुछ कम नहीं है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST