<

Oppo Find N6 बनाम Samsung Galaxy M17e: क्या प्रीमियम फोल्डेबल इनोवेशन, कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?

अगर आप रोजमर्रा के लिए कोई स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और इस सोच में हैं कि रोजमर्रा के लिए कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है. ओप्पो फाइंड N6 बनाम सैमसंग गैलेक्सी M17e दोनों ही स्मार्टफोन्स अपनी कंपनी के बेहतरीन स्मार्टफोन हैं.

Oppo Find N6 vs Samsung Galaxy M17e: अगर आप भी अपना पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. साथ ही एक प्रीमियम और एक रेगुलर बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ओप्पो फाइंड N6 बनाम सैमसंग गैलेक्सी M17e दोनों ही स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. अगर दोनों स्मार्टफोन्स का कंपैरिजन किया जाए, तो दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है. एक की कीमत 13 हजार और 15 हजार है, तो वहीं दूसरे की कीमत 1 लाख से ऊपर. कीमत की तरह ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स में भी काफी फर्क है. आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में….

सैमसंग गैलेक्सी M17e

सैमसंग गैलेक्सी M17e में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसमें डबल रियर कैमरा हैं. इसमें मेन रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल है. वहीं इसमें वीडियो कॉलिंग करने और सेल्फी लेने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. ये मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर करता है. इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसका वजन 199 ग्राम है.

वहीं अगर सैमसंग गैलेक्सी M17e 4जीबी+128जीबी वेरिएंट की कीमत की बात करें, तो 13,999 रुपये है. इसके 6जीबी+128जीबी वेरिएंट स्मार्टफोन की कीमत 15,499 रुपये है.

ओप्पो फाइंड एन6

ओप्पो फाइंड एन6 में 8.12 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 2480X2248 पिक्सल्स को सपोर्ट करता है. इसमें खूबसूरती कैद करने के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें मेन रियर कैमरा 200 मेगापिक्सल का है. इसके अल्ट्रा वाइड व दूसरा बैक कैमरा 50+50 मेगापिक्सल का है. इसमें वीडियो कॉलिंग करने और सेल्फी लेने के लिए 20+20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये Processor Snapdragon 8 Elite Gen 5 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसका वजन 225 ग्राम है. 

अगर दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें, तो Oppo Find N6 को चीन में लॉन्च किया गया है. लॉन्चिंग के समय इसके 12जीबी + 256जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 1,34,200 रुपये है. इसके 16जीबी + 512जीबी वेरिएंट की कीमत 1,47,600 रुपये है. इसके 16जीबी + 1टीबी वेरिएंट की कीमत 1,61,000 रुपये है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST

KKR vs LSG: वरुण OUT, सुनील नरेन IN! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI? पंत की सेना भी तैयार

KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी…

Last Updated: April 9, 2026 17:55:36 IST