Live
Search
Home > टेक – ऑटो > OPPO K14x 5G Vs Samsung Galaxy S26 Ultra, कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए वैल्यू फॉर मनी, जानें दोनों की कीमत में कितना अंतर

OPPO K14x 5G Vs Samsung Galaxy S26 Ultra, कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए वैल्यू फॉर मनी, जानें दोनों की कीमत में कितना अंतर

अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना एक किफायती विकल्प हो सकता है. चलिए इस लेख में जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या अंतर हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 14:51:00 IST

Mobile Ads 1x1

Best Smartphones in India: स्मार्टफोन्स को अपग्रेड करके नए-नए फोन बदलना आज के समय में कई बड़ी बात नहीं रह गई है. आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे कई स्मार्टफोन्स आ चुके हैं, जो बेहतरीन और दमदार फीचर्स होने के बावजूद आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ते हैं. ऐसे ही अगर आप एक बेहतर और किफायती स्मार्टफोन देख रहे हैं तो ऐसे में OPPO K14x 5G और Samsung Galaxy S26 Ultra दोनों ही आपके बजट में सटीक बैठ सकते हैं.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना एक किफायती विकल्प हो सकता है. चलिए इस लेख में जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या अंतर हैं. 

किसका कैमरा ज्यादा अच्छा? 

स्मार्टफोन लेने से पहले ज्यादातर लोग उसका कैमरा देखते हैं. हालांकि, Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा के मामले में काफी दमदार माना जाता है. लेकिन, OPPO K14x 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इसमें 2 मेगापिक्सल का डेब्त सेंसर मिलता है, जिसमें आपको AI इरेजर का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट या सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं, Galaxy S26 Ultra में आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिसमें HP2 main sensor का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, इस फोन में आपको 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो और 50 मेगापिक्सल का periscope lens भी देखने को मिलता है. 

किसकी पर्फॉमेंस ज्यादा अच्छी? 

पर्फॉमेंस की बात करें अगर तो OPPO K14x 5G और Samsung Galaxy S26 Ultra दोनों ही अपने सेगमेंट में काफी दमदार हैं. K14x 5G में आपको 6500 mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलता है. वहीं, Galaxy S26 Ultra में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor मिलता है और यह स्मार्टफोन लगभग 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. पर्फॉमेंस के मामले में भी कहीं न कहीं सैमसंग और ओप्पो में कड़ी टक्कर रहती है. 

कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा किफायती 

अगर आप कम बजट में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में OPPO K14x 5G ले सकते हैं यह आपको 14,999 रुपये में देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, Galaxy S26 Ultra आपको  1,29,999. रुपये में मिलेगा, हालांकि, यह स्मार्टफोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन जल्दी ही इसके लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अगर आप फीचर्स, पर्फॉमेंस और कैमरा देखकर फोन ले रहे हैं तो ऐसे में Galaxy S26 Ultra ज्यादा किफायती हो सकता है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > OPPO K14x 5G Vs Samsung Galaxy S26 Ultra, कौन सा स्मार्टफोन रहेगा आपके लिए वैल्यू फॉर मनी, जानें दोनों की कीमत में कितना अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 14:51:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS