<

Oppo K15 और K15x भारत में हो सकता है लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर दिखा टीजर, डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

ओप्पो की आने वाली नई के 15 सीरीज को भारत में भी लॉन्च किया जाएगी. इस पर कंपनी ने मुहर लगा दी है. इसकी टीजर जारी किया गया है. हालांकि इसका नाम क्या होगा और ये किस नाम से उपलब्ध होगा इसके बारे में नहीं बताया गया है.

Oppo K15: Oppo K13 5G को अप्रैल 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था. इसके बाद उसी साल जून में Oppo K13x 5G को पेश किया गया. वहीं अब चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने घोषणा की है कि वह जल्द ही एक नया K सीरीज़ हैंडसेट लॉन्च करने वाली है. कहा जा रहा है कि ये पिछले साल के Oppo K13 लाइनअप का सक्सेसर होगा. आने वाले स्मार्टफोन को Oppo K15 सीरीज के तौर पर मार्केट में उतारा जाएगा. उम्मीद है कि ये थोड़ा बजट फ्रेंडली हो सकता है. इसका टीजर भी रिलीज किया गया है. 

फ्लिपकार्ट पर अपलोड दिखीं फोन की हाइलाइट्स

ओप्पो ने ऑफिशियल प्लेटफॉकर्म के साथ ही फ्लिपकार्ट पर इस नई K सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड प्री-रजिस्ट्रेशन पेज भी अपलोड कर दिया है. पेज पर फोन के कुछ डिजाइन हाइलाइट्स भी दिखाए गए हैं. लॉन्च टीजर के साथ ही इस हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दी गई है, जिसमें इसके डिजाइन और फीचर्स के साथ ही ये भी बताया गया है कि ये खरीदारों के लिए कब उपलब्ध होगा. 

भारत में भी होगा उपलब्ध

चीनी टेक कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही भारत में एक नया Oppo K सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो पिछले साल के Oppo K13 लाइनअप का सक्सेसर होगा. इस अनजाने मॉडल के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब Flipkart पर लाइव है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए इस बात की पुष्टि करता है कि भारत में भी ये स्मार्टफोन खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस टीजर से इसकी डिजाइन के बारे में भी पता चलता है. 

हाइलाइट्स में कैसा दिखा Oppo K15 स्मार्टफोन?

हैंडसेट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखता है, जो एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर है. इसके पास में ही एक LED फ्लैशलाइट दी गई है. इसमें एक फ्लैट रियर पैनल और साइड्स दिखाए गए हैं. Oppo K सीरीज स्मार्टफोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स आदि के बारे में बताएगी. हालांकि ज्यादातर उम्मीद है कि Oppo के आने वाले K सीरीज हैंडसेट को Oppo K15 या Oppo K15x के तौर पर मार्केट में उतारा जा सकता है. हालांकि टेक कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन का सही नाम नहीं बताया है. लेकिन इस बात पर मुहर लगा दी गई है कि ये स्मार्टफोन Oppo K13 लाइनअप का सक्सेसर होगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:46:20 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST

RBSE 12th Result 2026: हो गए फेल? ऐसे करवाएं कॉपियों की रिचेकिंग; यहां जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:40 IST