<

जल्द लॉन्च होगा Oppo Reno 15 Pro Max, तगड़े कैमरा सेटअप और फीचर्स मचाएंगे तहलका

अगर आप नए साल पर स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि ओप्पो नए साल पर Oppo Reno 15 Pro Max को लॉन्च कर सकती है. इसके धांसू फीचर्स और कैमरा सेटअप आपको पसंद आने वाला है.

Oppo Reno 15 Pro Max: कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. ऐसे में कई मोबाइल निर्माता कंपनियां नए साल पर अपने धांसू स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है. लीक्स की मानेंतो इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स को लेकर धूम मची हुई है. ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Oppo Reno 15 Pro Max आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए देखते हैं इसके दमदार फीचर्स…

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 54,999 रुपए से 59,999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी इसकी कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 

धांसू प्रोसेसर के साथ दमदार एक्सपीरिएंस

बता दें कि ओप्पो भी अपनी 15 सीरीज में Reno 15, Reno 15 Pro,  Reno 15 Pro Max 5G लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा Reno 15 Mini और Reno 15F लॉन्च की जा सकती है. इन स्मार्टफोन्स में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है. वहीं Oppo Reno 15 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट कर सकती है. इससे यूजर्स को काफी स्मूद, फास्ट और दमदार एक्सपीरियंस मिल सकता है.

फोन का बेहतरीन कैमरा सेटअप

Oppo Reno 15 Pro Max 5G स्मार्टफोन में 50MP के 3 रियर कैमरे मिलेंगे. इसमें ओआईएस, नाइट विजन, पोट्रेट मोड समेत कई फीचर्स मिलने का अनुमान है. वहीं इस स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट कैमरा दिया गया है.  

6500mAh की बैटरी के साथ 90 वॉट का चार्जर

बता दें कि Oppo Reno 15 Pro Max 5G में 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर और 25W का  वायरलेस चार्जर मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है. हालांकि अब तक कंपनी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Viral Video: ‘मैंने अपने दो बटन खोल दिए…’, दूसरे के बॉयफ्रेंड को देखकर किलस गई लड़की, किया ऐसा काम घूरने लगे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…

Last Updated: April 13, 2026 22:14:11 IST

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…

Last Updated: April 13, 2026 21:28:17 IST

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST