मेट्रो में एक महिला ने ऐसा स्टंट किया है जो देखकर लोग दंग रह गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब महिला को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
मेट्रो में महिला की अजीब हरकत से असहज हुए लोग
आजकल हर कोई रील बनाने में लगा है, लेकिन कभी-कभी लोग फेमस होने के चक्कर में ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि फेमस तो नहीं होते, लेकिन ट्रोलिंग जरूर झेलनी पड़ जाती है. ऐसा ही कुछ दिल्ली मेट्रो में हुआ.
मेट्रो में एक महिला ने ऐसा स्टंट किया है जो देखकर लोग दंग रह गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब महिला को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, महिला ने रील बनाने के चक्कर में ऐसी अजीबोगरीब हरकत की कि मेट्रो में बैठा हर यात्री असहज महसूस करने लगा.
मेट्रो के अंदर महिला ने खतरनाक हरकत की, जो यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती थी. वीडियो में वह भीड़भाड़ वाले कोच में इधर से उधर भागती हुई और हैंडल पकड़कर हवा में झूलती हुई नजर आ रही है. इसके साथ ही वह भयानक तरीके से हंसने लगती हैं, जिसे देखकर लोग असहज हो जाते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इसे रील बनाने की कोशिश बताया, लेकिन यह स्टंट बेहद रिस्की था. मेट्रो में यात्रा के दौरान ऐसी हरकतें आम हो गई हैं, लेकिन इस बार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महिला की जमकर ट्रोलिंग हुई. मेट्रो में रील बनाना मना है, लेकिन फिर भी लोग इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आते.
वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस ने महिला की जमकर आलोचना शुरू कर दी. एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा, “मेट्रो कोई सर्कस नहीं है, जान जोखिम में डालने का शौक?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “दूसरों की जान खतरे में डाल रही हो रील के चक्कर में.” इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.” इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मेंटल हॉस्पिटल से भागी हुई है”, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या बोला है डॉक्टर ने, कब तक ठीक हो जाओगी.” ट्रोल्स के साथ इस वीडियो पर कई मीम्स भी बनने लगे, जो महिला के स्टंट का मजाक उड़ा रहे हैं.
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
Box Office Collection: वीकएंड खत्म होते ही सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के कलेक्शन…
क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.…
Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…