Poco X8 Pro Max vs Tecno Spark 40: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. इसलिए अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और लुक्स के बारे में जान लेना चाहिए. आजकल भारतीय टेक बाजार में बहुत से स्मार्टफोन्स हैं, जिनके बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Poco X8 Pro Max vs Tecno Spark 40 दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं Poco X8 Pro Max vs Tecno Spark 40 दोनों स्मार्टफोन्स किस अंतर के साथ आते हैं.
फीचर्स में क्या है अंतर?
Poco X8 Pro Max में आपको 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz, 3500 निट्स पीक के साथ-साथ MediaTek Dimensity 9500s chipset के साथ देखने के लिए मिलता है. इस फोन में आपको 100W की वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. वहीं, Tecno Spark 40 में आपको 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ ही साथ 120Hz IPS LCD स्क्रीन दी जाती है. इसके अलावा इस फोन में आपको 5200mAh की बड़ी बैटरी और 45W की चार्जिंग का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. यह फोन MediaTek Helio G81 processor पर आधारित है.
कैमरा में कौन किससे आगे?
Poco X8 Pro Max में आपको 50MP का मेन सेंसर मिलने के साथ ही साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इसमें आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है. अगर आप Tecno Spark 40 को लेते हैं तो ऐसे में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ इसमें ड्यूल फ्लैश का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, बात करें अगर फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा के बारे में तो इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.