Live
Search
Home > टेक – ऑटो > लेना चाहते हैं स्पोर्ट्स बाइक, R15 V4 or R15 M में हो रहे हैं कंफ्यूज, जानें पर्फॉमेंस और फीचर्स में कौन सी बाइक रहेगी वैल्यू फॉर मनी

लेना चाहते हैं स्पोर्ट्स बाइक, R15 V4 or R15 M में हो रहे हैं कंफ्यूज, जानें पर्फॉमेंस और फीचर्स में कौन सी बाइक रहेगी वैल्यू फॉर मनी

अगर आप दोनों बाइकों में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. आज हम आपको इन दोनों ही बाइकों के अंतर और इनमें मिलने वाली खूबियों के बारे में बताएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 1, 2026 12:42:14 IST

Mobile Ads 1x1

yamaha sports bike: यामाहा R15 अपने दमदार लुक और स्पोर्ट्स फीचर के लिए काफी फेमस है. यामाहा की यह बाइक लंबे समय में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में छाई है. यामाहा की R सीरीज की बाइकें R15 V4 और R15 M आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. इन दोनों ही बाइकों को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सी बाइक लेना उनके लिए बेस्ट रहेगी. हालांकि, दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट में फीचर्स और लुक्स को लेकर दमदार मानी जाती हैं.

अगर आप दोनों बाइकों में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. आज हम आपको इन दोनों ही बाइकों के अंतर और इनमें मिलने वाली खूबियों के बारे में बताएंगे. 

R15 V4 और R15M लुक्स में कौन आगे? 

यामाहा की R सीरीज पर्फॉमेंस और फीचर्स से ज्यादा अपने लुक्स पर बिकती है. फीचर्स तो इस सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों में आपको मिल सकता है, लेकिन यह लुक हर बाइक में आपको नहीं मिलता है. R15 V4 में आपको ड्युअल चैनल ABS के साथ-साथ ऐरोडायनमिक स्टायलिंग मिलती है. यह बाइक एक स्पोर्टी फील देने के साथ ही लुक्स में मामले में भी बेहतर है. वहीं, R15M थोड़ी ज्यादा प्रीमियम और एग्रेसिव लुक वाली बाइक मानी जाती है, जो आपको एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग, M की यूनिक ब्रांडिंग मिलने के साथ ही साथ गोल्डन कलर्ड ब्रेक्स मिलती हैं, जो इस बाइक को और अच्छा लुक देते हैं. इससे यह बाइक एक बल्की लुक के साथ आती है. 

पर्फॉमेंस में कौन सी बाइक ज्यादा आगे? 

पर्फॉमेंस के मामले में वैसे तो दोनों ही बाइकें एक जैसी हैं क्योंकि दोनों ही 155 सीसी के इंजन के साथ आती हैं. वहीं, दोनों ही बाइकें सिंगल सिलेंडर के साथ आती हैं और 18.15 बीएचपी की पावर जनरेट करती हैं. दोनों का इंजन 155 सीसी का होने के चलते यह दोनों ही बाइकें माइलेज भी एक जैसा ही देती हैं. 

R15 V4 और R15M की कीमत में क्या अंतर? 

R15 V4 आपको 1.82 लाख के एक्सशोरूम प्राइज से लेकर 1.87 लाख तक की कीमत पर देखने को मिलती है. वहीं, बात करें अगर यामाहा R15M की तो यह बाइक आपको लगभग 2.04 लाख की ऑनरोड प्राइज के साथ देखने को मिलती है. दोनों ही बाइकों की कीमत में कोई ज्यादा अंतर नहीं आता है. 

MORE NEWS