<

Realme 16 Pro लॉन्च के लिए तैयार: 6 जनवरी को उठेगा पर्दा, जानें डिजाइन और फीचर्स

Realme 16 Pro: Realme 16 Pro स्मार्टफोन में आपको मिलेगा 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स. जानें  इसके प्रमुख बातें.

Realme 16 Pro: Realme 16 Pro की भारत में लॉन्चिंग 6 जनवरी 2026 को होने वाली है और ये लॉन्च Realme 16 Pro+ 5G और Pad 3 5G के साथ होगी. इसके लॉन्च के पहले से ही इसके बारे में कई फीचर्स और खास जानकारियां दे दी गई थी. हालांकि इसके कीमती को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया था. आइए जानते हैं, Realme 16 Pro के फिचर्स और डिजाइन के बारे में.

Realme 16 Pro+ की कीमत लीक

  • 8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage ₹41,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage ₹44,999

Realme 16 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इसकी खासियत की बात करें तो Realme 16 प्रो सीरीज में 7,000mAh की टाइटन बैटरी मिलने वाली है. फोन लेटेस्ट Realme UI 7.0 पर चलेगा. इसके दोनों हैंडसेट में लूमाकलर इमेज से ऑपरेटेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी, जिसमें 200 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट मास्टर प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है. इस फोन में गूगल जेमिनी सपोर्ट मिलेगा. Realme 16 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7वीं जेनरेशन 4 चिपसेट होगा, जबकि Realme 16 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स 5G SoC होगा.

डिजाइन और कलर

Realme 16 Pro के डिजाइन के मामले में, इसका डिजाइन नाओतो फुकासावा के साथ मिल कर डिजाइन किया गया है. यह तीन रंगो में उपलब्ध होगा मास्टर गोल्ड, पेबल ग्रे और ऑर्किड पर्पल.

Realme 16 Pro डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Realme 16 Pro फोन के फ्रंट में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मतलब कुल मिलाकर यह गेमिंग के लिए बहुत स्मूद रहेगा. आसान भाषा में कहें तो इस पर गेम खेलना या स्क्रॉल करना बेहद स्मूद लगेगा। इसकी ब्राइटनेस काफी अच्छी दी गई है जो कि धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करती है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST