Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Realme P4 Power और Motorola Signature में कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर, फीचर्स से लेकर कीमत तक का कंपैरिजन

Realme P4 Power और Motorola Signature में कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर, फीचर्स से लेकर कीमत तक का कंपैरिजन

आज हम आपको रियलमी और मोटोरोलाा जैसी कंपनियों के दमदार स्मार्टफोन्स रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानी जाती है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 16:00:01 IST

Mobile Ads 1x1

Realme P4 Power vs Motorola Signature Comparison: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको दो दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. ये स्मार्टफोन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं. हम यहां दोनों स्मार्टफोन्स का कंपैरिजन करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपना पसंदीदा स्मार्टफोन चुन सकते हैं. यहां हम आपको रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं. तो  चलिए शुरू करते हैं…

रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत

रियलमी पी4 पावर की कीमत 25,999 रुपए है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. हालांकि कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत 59,999  रुपए है. इसे भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. ऑफर्स के बाद इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर की बैटरी

अगर इन दोनों स्नार्टफोन्स की बैटरी का कंपैरिजन करें, तो मोटोरोला सिग्नेचर में 5200 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80 वाट SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें 27 वाट की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है. वहीं रियलमी पी4 पावर में 10001 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90 वाट TurboPower वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें 10 वाट वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5 वाट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है.

Realme P4 Power और Motorola Signature के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: रियलमी पी4 पावर में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट पर सपोर्ट करती है. इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दी गई है. वहीं मोटोरोला सिग्नेचर में भी 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 165 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट पर सपोर्ट करती है. इसे प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. 
  • प्रोसेसर: रियलमी पी4 पावर में MediaTek Dimensity 7400 Ultra का का ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. वहीं मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन 8 जेन 5 का ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. 
  • सॉफ्टवेयर: रियलमी पी4 पावर में एंड्रॉयड 16 का रियलमी UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. वहीं मोटोरोला सिग्नेचर में एंड्रॉयड 16 का Hello UI का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. 

रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर का कैमरा कंपैरिजन

रियलमी पी4 पावर में डबल रियर कैमरा दिए गए हैं. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.  मोटोरोला सिग्नेचर में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं. इसनमें प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा 50-50 मेगापिक्सल के हैं. वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Realme P4 Power और Motorola Signature में कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर, फीचर्स से लेकर कीमत तक का कंपैरिजन

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 16:00:01 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS