Best Sports Bike: लंबी सड़क, हल्की ठंडी हवा और इंजन की दमदार गूंज के साथ वीकेंड पर किसी स्पोर्ट्स या एडवेंचर बाइक के साथ राइड करने का मजा ही कुछ अलग है. 500 सीसी से उपर की बाइक राइडिंग का शौक युवाओं में काफी होता है. रेट्रो बाइक का क्रेज भारत में पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. अगर आप भी एक अच्छी और दमदार रेट्रो बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Scrambler 650 आपके लिए बेस्ट रहेंगी.
यह दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की एक अच्छी और किफायती बाइक मानी जाती हैं, जो हर तरीके से आपके लिए बेस्ट ऑफ्शन साबित हो सकती हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.
किसकी राइडिंग और परफॉर्मेंस बेहतर
राइडिंग और परफॉर्मेंस में वैसे तो दोनों ही बाइकें दिल जीतती हैं. Royal Enfield Bullet 650 में आपको 648 सीसी का एयर ऑयल कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 47PS की पावर देने के साथ ही साथ 52.3Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में आपको 652 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो आपको 44 से 46 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 55 Nm का टॉर्क भी निकालकर देती है. यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने के लिए मिलती है.
फीचर्स और टॉप स्पीड में अंतर
फीचर्स और टॉप स्पीड की बात करें तो Royal Enfield Bullet 650 में आपको नैविगेटर मिलने के साथ ही साथ LED headlamp और आरामदायक सीट्स का ऑप्शन देखने को मिलता है. यह बाइक आपको 4,19,808 रुपये की ऑनरोड कीमत पर मिल सकती है. इसके अलावा इस बाइक की टॉप स्पीड 150-160 km/h मानी जाती है. वहीं, BSA Scrambler 650 में आपको ऐलईडी हेडलाइटस एलईडी इंडिकेटर्स और एक रिवर्स LCD instrument cluster का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, इसमें आपको 12V/USB charging port भी देखने के लिए मिलता है.