ऑटोमोबाइल बाजार में हेवी और बड़े इंजन वाली बाइकों का दबदबा शुरु से बरकरार है. हेवी इंजन के साथ आने वाली बाइकों को आमतौर पर ज्यादा दमदार और अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइकें मानी जाती हैं. 300 सीसी से ज्यादा इंजन के साथ आने वाली बाइकें टॉप स्पीड, कंफर्ट और इंजन की परफॉर्मेंस के मामले में बेस्ट हो सकती हैं. अगर आप कोई अच्छी और हाई परफॉर्मिंग बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में Royal Enfield Scram 411 vs Yezdi Roadster में से किसी एक को घर ला सकते हैं.
यह दोनों ही बाइकें हेवी इंजन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में आती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर और इनकी माइलेज के बारे में.
फीचर्स में कौन सी बाइक बेस्ट
देखा जाए तो फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं. Royal Enfield Scram 411 में आपको आधुनिक टेक्नोलॉजी से भरपूर कई फीचर्स मिलते हैं. इस बाइक में आपको स्पीडोमीटर मिलने के साथ ही ओडोमीटर और ट्रिप मीटर भी देखने को मिलता है, जो इस बाइक को और ज्यादा किफायती बनाता है. वहीं, Yezdi Roadster में आपको LCD कंसोल के साथ-साथ LED लाइटिंग और सिटी और पावर के लिए दो अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी देखने के लिए मिलते हैं.
परफॉर्मेंस में कौन है आगे
बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो 411cc का एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24.3 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 32 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके साथ ही साथ Yezdi Roadster में आपको 334cc लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.1 PS की पावर देने के साथ ही 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. माना जाता है कि इस बाइक की टॉप स्पीड भी अन्य बाइकों के मुकाबले काफी अच्छी है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स का भी ऑप्शन देखने को मिलता है.