Salary For Harrier: SUV कारों का दबदबा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय से बरकरार है. SUV कारें न केवल लुक्स में बल्कि, परफॉर्मेंस और स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं होती हैं. बात अगर एसयूवी कार की हो तो ऐसे में Tata Harrier का नाम भी काफी दमदारी के साथ लिया जाता है. Tata Harrier को अपने सेगमेंट की काफी बेहतरीन और रफ-टफ कार मानी जाती है. यह कार न केवल मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आती है बल्कि, इसकी रोड प्रेजेंस भी अन्य कारों के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
अक्सर लोग इस कार को लेने के लिए सोचते हैं. अगर आप एक सैलरी वाले व्यक्ति हैं तो क्या यह कार ले सकते हैं? तो जवाब है हां, आप इस कार को ले सकते हैं. चलिए फिर जानते हैं इस कार को लेने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए?
कितनी होनी चाहिए सैलरी?
अगर आप टाटा हैरियर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार की ऑनरोड कीमत करीब 14 लाख रुपये से शुरु होकर 25.50 लाख रुपये के आसपास जाती है. इस कार के मिड यानि बीच के वैरिएंट को लेने के लिए आपको लगभग 19 से 20 लाख रुपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है. अगर आप इस कार का बेस मॉडल भी लेते हैं तो आपको इसके लिए लगभग 16 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. देखा जाए तो इस कार को लेने के लिए आपकी सैलरी लगभग 1 लाख रुपये प्रति माह होनी चाहिए. हालांकि, 80 हजार से ऊपर की सैलरी वाले लोग भी इस कार को ले सकते हैं.
कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट और EMI का क्या है हिसाब?
अगर आप टाटा हैरियर कार का बेस मॉडल भी लेते हैं तो ऐसे में आपको कम से कम 3 लाख रुपये डाउन पेमेंट करनी होगी. इसके बाद आपको लगभग 13.80 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आप बैंक से 9 फीसदी ब्याज दर पर इतने का लोन लेते हैं तो आपकी महीने की ईएमआई लगभग 30 हजार रुपये आएगी. यह ईएमआई पूरे 5 साल के लिए जाएगी. हालांकि, आप इसे 3 साल की अवधि के लिए भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपकी ईएमआई बढ़ जाएगी. लेकिन, सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होने पर आपकी ब्याज की दर बढ़ भी सकती है.