Salary for MG Hector: SUV कार लेने का सपना बहुत से लोगों का होता है. कुछ लोग फॉर्च्यूनर तो कुछ लोग स्कॉर्पिया और थार आदि लेने का सपना देखते हैं. लेकिन, जब बड़ी एसयूवी कारों की बात आती है तो MG Hector का नाम भी पहले लिया जाता है. MG Hector भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय से अपने दबदबा बनाए हुए है. लोग इस कार को काफी पसंद करते हैं. लेकिन, सवाल यह है कि आखिर इस कार को लेने के लिए कितनी सैलरी या कमाई होनी चाहिए?
भारत में कितना कमाने वाले लोग इस कार को अफॉर्ड कर सकते हैं. अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको सैलरी से लेकर EMI और डाउन पेमेंट तक की पूरी कैलकुलेशन के बारे में समझाएंगे. चलिए जानते हैं.
कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं MG Hector?
देखा जाए तो MG Hector की शुरुआती कीमत 16.14 लाख रुपये से शुरु होती है. यह इसका ऑनरोड प्राइज है. यह दिल्ली की कीमत है. अगर आप MG Hector का बेस वैरिएंट भी लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कम से कम 16 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. जानकारों की मानें तो इस कार को लेने के लिए आपकी सैलरी कम से कम 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये महीना होनी चाहिए. इस सैलरी में आप आसानी से इस कार को अफॉर्ड कर सकते हैं.
EMI और डाउन पेमेंट का क्या है हिसाब?
एक्सपर्ट्स की मानें तो आप MG Hector को एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करके भी ले सकते हैं. अगर आप इसके बेस वैरिएंट को लेते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 16 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. अब एक लाख की डाउन पेमेंट के बाद आप बैंक से 15 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं. इस लोन को आप अगर 5 साल में चुकाते हैं तो आपको हर साल 9 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन का भुगतान करना होगा. 5 सालों में आपको ब्याज मिलाकर कुल 18 लाख रुपये के आसपास का भुगतान करना पड़ सकता है. इस कार को लेने के लिए आपकी मंथली ईएमआई लगभग 30 हजार रुपये आएगी.