Salary for Tata safari: टाटा सफारी एक पॉपुलर एसयूवी कार है, जिसे भारत में काफी पसंद की जाती है. सफारी कार पिछले लंबे समय समय से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी हुई है. इस कार को पसंद तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने के चलते कार को ले नहीं पाते हैं. देखा जाए तो इस कार से आमतौर पर नेता, बड़े बिजनेसमैन और पैसे वाले लोग चलते हैं. लेकिन, नौकरी वाले लोगों को भी तो सफारी से चलने का शौक होता है.
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह सवाल अक्सर नौकरी पेशा वाले लोगों के मन में आता होगा. अगर आप भी यह कार लेना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं इसके लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए.
टाटा सफारी लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?
टाटा सफारी की कीमत 14 लाख के आसपास से शुरू होकर 24 लाख रुपये के आसपास तक जाती है. अगर आप सफारी के बीच का मॉडल भी लेते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 18 से 19 लाख रुपये की कीमत चुकानी होगी. इसका हर महीने ईएमआई के रूप में भुगतान करने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम से कम एक लाख से 1.10 लाख रुपये होनी चाहिए.
डाउन पेमेंट और EMI का क्या है हिसाब?
डाउन पेमेंट और ईएमआई की बात करें तो इस कार का बेसल मॉडल लेने के लिए आपको कम से कम 15 से 20 प्रतिशत पैसा डाउनपेमेंट के रूप में दे देना चाहिए. अब आपको 80 से 85 फीसदी लोन लेना होगा. मान लीजिए अगर आप 3.20 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देते हैं तो ऐसे में आपको करीब 3.20 लाख से 3.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. अब आपको बचे हुए पैसे यानि 12.80 लाख से लेकर 13.50 लाख रुपये तक का लोन लेना होगा. इसके लिए आपको हर महीने लगभग 33000 से लेकर 35000 रुपये तक की ईएमआई चुकानी होगी. इसके लिए आपको हर साल 9 से 12 फीसदी का सालाना ब्याज भी देना होगा.