Salary Required for Scorpio: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो का जलवा हमेशा से रहा है. यह एक पॉपुलर एसयूवी कार है. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इस कार को लेने के लिए अक्सर लोग सोचते हैं. लेकिन, कई बार बजट से बाहर होने के चलते नहीं ले पाते हैं. यह कार गांव की खाली सड़कों से लेकर हाइवे की खुली सड़कों पर अपनी दमदारी का प्रदर्शन दिखाती है. इतना ही नही ऑफरोडिंग के लिए भी आप इसे ले सकते हैं.
इस कार को लेकर अक्सर लोगों में यह सवाल रहता है कि आखिर कितनी सैलरी वाले लोग महिंद्रा स्कॉर्पियो को खरीद सकते हैं. चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको इसकी कैलकुलेशन के बारे में समझाते हैं.
कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं स्कॉर्पियो?
Mahindra Scorpio की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरु होकर 25 लख रुपये के टॉप मॉजल तक जाता बहै. अगरआप इस कार को लेना चाहते हैं तो आपकी मंथली सैलरी कम से कम 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच में जरूर होनी चाहिए. क्योंकि इसके लिए आपको हर महीने कवल बैंक का लोन और ब्याज ही नहीं चुकाना है, बल्कि पेट्रोल से लेकर अन्य छिपे हुए खर्चों की भी भरपाई करनी है.
EMI का क्या है हिसाब?
अगर बात की जाए EMI के हिसाब की तो इस कार के लिए आपको कार की कीमत का 20 फीसदी अमाउंट डाउनपेमेंट में देना होगा. अगर आप स्कॉर्पियो का बीच का मॉडल लेते हैं तो ऐसे में आपको यह कार लगभग 19 लाख के आस-पास की मिलेगी. इसके लिए आपको 3.80 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करनी होगी. अब आपको 15.20 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा. इसके अलावां आपको हर साल 9.5 फीसदी का ब्याज भी देना होगा. अगरआप 5 सालों के लिए इसकी ईएमआई बनवाते हैं तो ऐसे में आपको लगभ 32 हजार रुपये की किस्त चुकानी होगी.