<

Salman Khan Shah Rukh Khan Car Collection: शाहरुख या सलमान, किसके पास हैं ज्यादा लग्जरी कारें? यहां देखें पूरी लिस्ट

Salman Khan Shah Rukh Khan Car Collection: बॉलीवुड के दोनों दिग्गज एक्टर्स (सलमान खान और शाहरुख खान) को लग्जरी और मॉडर्न कारों का खूब शौक है. दोनों के पास कारों का जबरदस्त कलेक्शन है. इस स्टोरी में जानिये कौन है कारों के मामले में आगे.

Salman Khan Shah Rukh Khan Car Collection: बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान का जन्मदिन शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को मनाया जा रहा है. देश-दुनिया में सलमान खान के फैन्स अपने-अपने अंदाज में अपने पसंदीदा एक्टर का जन्मदिन मना रहे हैं. इससे पहले सलमान ने अपना 60वां बर्थडे अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, रणदीप हुड्डा, करिश्मा कपूर, संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत और बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेसेस दिखाई दिए. इस पार्टी में क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे. इस स्टोरी में हम बताएं सलमान खान की लग्जरी कारों के बारे में और यह भी बताएंगे कि शाहरुख खान की तुलना में सलमान के पास अधिक कारें हैं या कम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के पास लग्जरी कारों का काफिल है. सलमान खान महंगी और शानदार कारों के शौकीन हैं, जबकि शाहरुख खान के पास ज्यादा महंगी और वैरायटी की गाड़ियां हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख कान के पास BMW i8 के अलावा Rolls-Royce Cullinan, Bugatti Veyron और Bentley Continental GT गाड़ी है. 
वहीं, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पास Mercedes-Benz GLE 43 AMG, Range Rover और BMW X6 जैसी महंगी कारे हैं. शाहरुख ने अपने दोस्त सलमान खान को एक Mercedes-Benz GLE 43 AMG भी गिफ्ट की है. इससे शाहरुख खान और सलमान खान की बॉन्डिंग का पता चलता है. 

सलमान खान के पास कारों का कलेक्शन

  • BMW X6 & BMW M Series
  • Audi (Q7, A8, RS7)
  • Toyota Land Cruiser & Nissan Patrol
  • Mercedes-Maybach GLS 600
  • Mercedes-Benz GLE 43 AMG. इसमें 3.0-लीटर V6 इंजन है. यह  कार अपनी तेज रफ्तार के लिए दुनियाभर में मशहूर है.
  • Range Rover SV LWB 3.0 Autobiography

शाहरुख खान के पास हैं कौन-कौन सी कारें

  • BMW i8
  • Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe
  • Mercedes-Benz S-Class & GLE:
  • Range Rover Sport
  • Rolls-Royce Cullinan Black Badge
  • Bugatti Veyron
  • Bentley Continental GT

किसके पास हैं अधिक कारें

अगर सलमान खान से तुलना की जाए तो शाहरुख खान के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन अधिक महंगा और अधिक है. शाहरुख खान के पास Bugatti जैसी एक्सोटिक गाड़ियां हैं तो उधर सलमान के गैराज में स्पोर्टी SUVs और मर्सिडीज है.  शाहरुख खान की पसंद में सुपरकार्स और लग्जरी सेडान हैं तो वहीं सलमान खान की पसंद में परफॉर्मेंस SUVs और बुलेटप्रूफ गाड़ियां ज्यादा हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST