<

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, दमदार बैटरी और 50MP के कैमरा के साथ मचाएगा धमाल

सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरीज में अपना मया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy A07 5G है. ये ए सीरीज का बजट फोन है, जिसे दमदार बैटरी और 50MP के कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है.

Samsung Galaxy A07 5G: सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन रंगों में लॉन्च किया है, जिनमें लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर शामिल हैं. इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे गैलेक्सी ए06 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी की कीमत

सैमसंग ने गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए रखी गई है. वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिेंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है. इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपए की छूट दी जा रही है. SBI, HDFC बैंक और Axis बैंक कार्ड पर आपको दूसरे ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं. 

सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. फोन में MediaTek Diimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 25वाट की चार्जिंग सपोर्ट करता है.  इस स्मार्टफोन में दिया गया प्रोसेसर कई बजट 5जी फोन्स में आता है.

50 मेगापिक्सल का कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है. इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीएस GLONASS, BeiDou और दूसरे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी दिए गए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST