सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरीज में अपना मया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy A07 5G है. ये ए सीरीज का बजट फोन है, जिसे दमदार बैटरी और 50MP के कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A07 5G: सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन रंगों में लॉन्च किया है, जिनमें लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर शामिल हैं. इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे गैलेक्सी ए06 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
सैमसंग ने गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए रखी गई है. वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिेंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है. इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपए की छूट दी जा रही है. SBI, HDFC बैंक और Axis बैंक कार्ड पर आपको दूसरे ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. फोन में MediaTek Diimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 25वाट की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में दिया गया प्रोसेसर कई बजट 5जी फोन्स में आता है.
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है. इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीएस GLONASS, BeiDou और दूसरे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी दिए गए हैं.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…