<

फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A07, 6000 mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

सैमसंग जल्द ए सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कहा जा रहा है कि इसे फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कुछ जानकारी सामने आई हैं, जिन्हें हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Samsung Galaxy A07: सैमसंग जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी ए07 के नाम से लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी कुछ जानकारियां शेयर की हैं. साथ ही फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी भी शेयर की हैं. इस फोन को थाईलैंड जैसे बाजारों में पहले ही ऑफिशियल हो चुका है. इस स्मार्टफोन में ए06 की तरह 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है लेकिन सैमसंग में रिफ्रेश रेट को 120Hz सपोर्ट  के साथ लॉन्च किया जाएगा. 

कैसा है Samsung Galaxy A07 का कैमरा?

Galaxy A07 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही 2MP का डेप्थ सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये बेसिक फोटो और पोर्ट्रेट के लिए ठीक है लेकिन इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है. 

कैसी है बैटरी?

इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 25 वाट की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होती है. HD+ स्क्रीन और सामान्य हार्डवेयर के साथ बैटरी लाइफ अच्छी होनी चाहिए,. इससे आप ऐप्स स्क्रॉल कर सकते हैं और देर तक चार्जिंग की टेंशन के बिना वीडियो देख सकते हैं.

Samsung Galaxy A07 का प्रोसेसर

सैमसंग ने भारत वर्जन के लिए चिपसेट कन्फर्म नहीं किया है. ग्लोबल मॉडल में ये स्मार्टफोन 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है. इसमें इस्तेमाल किए गए MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है. रोज़ाना के इस्तेमाल जैसे WhatsApp, YouTube और सोशल मीडिया के लिए इसकी परफॉर्मेंस ठीक है लेकिन ये फोन गेमिंग के लिए नहीं है. सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी एंड्रॉयड 16 और One UI 8 के साथ आता है. सैमसंग ने छह Android वर्जन अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच की भी पुष्टि कर दी है. 

कितनी होगी कीमत?

इस स्मार्टफोन की भारत में कितनी कीमत होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि जानकारी मिली है कि Galaxy A07 5G का 4GB + 128GB वर्जन 15,999 रुपए से शुरू हो सकता है. वहीं इसका 6जीबी मॉडल की कीमत 17999 रुपए हो सकती है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST