Samsung Galaxy S21 FE में नए अपडेट के बाद आई ग्रीन लाइन की समस्या. यूजर ने कस्टमर केयर और सर्विस सेंटर के रवैये पर उठाए सवाल, दी चेतावनी.
अपडेट इंस्टॉल करते ही सैमसंग फ़ोन के स्क्रीन पर उभरी हरी लाइन
क्या आप भी अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा किसी नामी ब्रांड के भरोसे पर दांव पर लगा देते हैं. अगर जवाब ‘हां’ है, तो थोड़ा ठहरिए. दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने यूजर्स को वो दर्द दे रही है, जिसकी भरपाई कोई वारंटी कार्ड भी नहीं कर सकता. लाखों के फोन, लुभावने वादे और बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन हकीकत यह है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर यूजर्स फोन में हरी लाइन आ जा रही है. फोन पुराना हो या प्रीमियम, अपडेट आया नहीं कि डिस्प्ले पर हरी रेखाएं खिंच जाती हैं. और जब यूजर मदद मांगने सर्विस सेंटर जाता है, तो वहां कंपनी के कर्मचारी ऐसे पल्ला झाड़ लेते हैं जैसे ग्राहक ने फोन खरीदकर कोई बहुत बड़ी गलती कर दी हो.
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Niwas Kumar नाम के एक यूज़र ने सैमसंग की पोल खोलते हुए अपना कड़वा अनुभव साझा किया है. यूज़र ने अपने Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करते ही उसकी स्क्रीन पर एक नहीं, बल्कि दो-दो मोटी हरी लाइनें उभर आईं.
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यूज़र का दावा है कि फोन पूरी तरह ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही नया अपडेट इंस्टॉल हुआ, डिस्प्ले पर हरी लाइन आ गई. जब पीड़ित यूज़र ने सैमसंग के कस्टमर सपोर्ट और नज़दीकी सर्विस सेंटर से संपर्क किया, तो वहां से कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला. दोनों ही जगह से अलग-अलग और गोल-मोल जवाब दिए गए. यूज़र ने आरोप लगाया कि सर्विस सेंटर वाले अपनी खराबी को स्वीकार करने के बजाय मामले को टाल रहे हैं और कोई ठोस मदद नहीं कर रहे.
निराश होकर यूज़र ने सोशल मीडिया पर लोगों को आगाह करते हुए लिखा कि सैमसंग का फोन खरीदने से पहले 100 बार सोचें और इसे अपने जोखिम पर खरीदें.
Samsung phones often develop a green line issue, and customer care offers no real support or clear answers. Service centers are just deflecting, so please buy at your own risk.@SamsungMobile @SamsungMobileUS @SamsungIndia #Samsung #GalaxyAI #India #रक्षाबंधन pic.twitter.com/RRFmbzG52f
— Niwas Kumar 🇮🇳 (@officialSNiwas) August 28, 2026
यह कोई पहला मौका नहीं है जब सैमसंग के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की समस्या सामने आई हो. Galaxy S21 सीरीज, S22 सीरीज से लेकर कई प्रीमियम मॉडल्स तक, अपडेट के बाद स्क्रीन पर अचानक लाइन आ जाना अब एक आम बीमारी बन चुका है. यूज़र्स का कहना है कि जब गलती कंपनी की तरफ से पुश किए गए अपडेट की है, तो इसका हर्जाना ग्राहक क्यों भरे.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…