Samsung S26 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा S26 अभी तक मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है कि लॉन्च होने से पहले ही उसकी कीमत सामने आ गई है. हाल ही में सैमसंग की S26 सीरीज का पोस्टर भी लीक हुआ था, जिसमें इस दमदार फोन का लुक देखा जा सकता है. फोन की कीमत जानने के लिए लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 Ultra की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए S25 अल्ट्रा से कम हो सकती है.
इसके साथ ही कंपनी द्वारा अपने प्राइवेसी पॉलिसी में भी कुछ नए और बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि, इस सीरीज के सभी वैरिएंट्स की कीमत उनके स्टोरेज पर भी निर्भर करती है. चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra कितना सस्ता होने वाला है.
Galaxy S25 Ultra से सस्ती हो सकती है कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा से S26 Ultra की कीमत कुछ सस्ती हो सकती है. माना जा रहा है कि S25 अल्ट्रा के मुकाबले इस नए स्मार्टफोन की कीमत कम रखी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra की कीमत 1469 यूरो यानी लगभग 1,62,000 रुपये के आस-पास है. वहीं, बात करें अगर S26 Ultra की तो लगभग 1,51,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है, जोकि पिछली सीरीज यानि S25 Ultra से कम है. हालांकि, अलग-अलग स्टोरेज के हिसाब से इसकी कीमत अलग हो सकती है.
कब लॉन्च होगा Galaxy S26 Ultra?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S26 Ultra 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. Evan Blass ने हाल ही में Galaxy S26 की सीरीज का एक पोस्टर अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें फोन के लुक्स का आइडिया लगाया जा सकता है. इस सीरीज के S26 Pro, S26 Edge और S26 Ultra को मार्केट में लाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन के प्री-ऑडर 25 फरवरी से शुरू हो सकते हैं वहीं इसकी सेल 11 मार्च से शुरू हो सकती है.
किस फीचर्स के साथ आएगा Galaxy S26 Ultra?
Galaxy S26 Ultra के फीचर्स का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह स्मार्टफोन 5,500mAh की दमदार बैटरी और 45 W वायर्ड के साथ वायरलेस चारजिंग के साथ मिलेगा. वहीं, Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ-साथ इसमें 120Hz डिस्प्ले भी देखने को मिल सकती है, जो 6.90 रहेगी. वहीं, इस स्मार्टफोन का कैमरा 200 MP रहने वाला है और इसका सेकेंडरी कैमरा आपको 50 एमपी का देखने को मिल सकता है.