Samsung Galaxy Z Roll Specifications: Samsung हर साल नए-नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करके टेक की दुनिया का कॉम्पिटिशन बढ़ाता है. सैमसंग की फोल्ड और फ्लिप सीरीज को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है. अब कंपनी इससे मिलता-जुलता नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है. हाल ही में Samsung Galaxy Z Roll 5G की एक वीडियो सामने आई है. जिसमें फोन के फंक्शन्स और डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन कंपनी के अबतक के अन्य सभी फोन्स से काफी अलग माना जा रहा है.
यह फोन न तो फोल्ड होता है और न ही फ्लिप होकर छोटा हो जाता है, बल्कि रोल होकर फोन की बॉडी के अंदर घुस जाता है. चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और अन्य खासियत के बारे में.
क्या है फोन की खासियत?
Samsung Galaxy Z Roll में ऐसी कई खासियत हैं, जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है. मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग का यह फोन 3 बार तक रोल होकर बंद हो सकता है. फोन को खोलने के लिए आपको कमांड देनी होगी, जिसके बाद इसकी स्क्रीन फ्रेम से बाहर आ जाएगी साथ ही जब आप इसे बंद करने की कमांड देंगे तो स्क्रीन रोल होकर फोन की बॉडी के अंदर चली जाएगी. यह फ्लिप और फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स से काफी अलग है.
क्या हैं फोन के फीचर्स?
लीक के मुताबिक स्मार्टफोन के फीचर्स और उसकी परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन, माना जा रहा है कि फोन में Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही इसकी स्क्रीन का साइज 12.4-इंच को हो सकता है. कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही इसमें भी आपको 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस दिए जाने की उम्मीद है. वीडियो एडिटिंग और कैमरे के लिहाज से भी यह फोन अच्छा माना जा रहा है. लीक के मुताबिक फोन में 8000mAh की बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है.