Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST कोड की गड़बड़ी का आरोप लगाया है. 9 महीने बाद भी समाधान नहीं मिलने पर ग्राहक ने नाराजगी जताई, वहीं सोशल मीडिया पर कंपनी के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!
सैमसंग (Samsung) एक बार फिर अपनी खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस और लचर रवैये को लेकर सवालों के घेरों में है. मार्केट में खुद को नंबर वन बताने वाली कंपनी ग्राहकों को सही सर्विस देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. सोशल मीडिया पर सामने आया नया मामला कंपनी की बिलिंग प्रक्रिया और ग्राहक सेवा की पोल खोलकर रख दी है. एक ग्राहक ने सैमसंग के खुद के पोर्टल से जनरेट इनवॉइस में गलत GST कोड (SAC 998715) होने और 9 महीने तक मामला न सुलझने का गंभीर आरोप लगाया है,
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मनीष सोलंकी (@S35945162Manish) नाम के यूज़र ने सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की है. मनीष का आरोप है कि सैमसंग के अपने आधिकारिक पोर्टल से उनका रिपेयर इनवॉइस (Repair Invoice) जनरेट किया गया, लेकिन उसमें जो सर्विस कोड (SAC 998715) दर्ज है, वह सर्विस सेंटर के GST रजिस्ट्रेशन में मौजूद ही नहीं है.
हद तो तब हो गई जब इस बात को 9 महीने बीत जाने के बाद भी सैमसंग की तरफ से कोई ठोस समाधान (Resolution) नहीं निकाला गया. मनीष ने सर्विस सेंटर की कार्यशैली और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए सोशल मीडिया पर बिल की कॉपी भी पोस्ट की है.
इस मामले पर सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) ने हर बार की तरह एक औपचारिक और रटा-रटाया जवाब दिया. कंपनी ने लिखा— “हम समझते हैं कि यह इंतजार कठिन हो सकता है, हम आपके धैर्य के लिए आभारी हैं. हमारी टीम इसे हल करने के लिए काम कर रही है और जल्द ही आपसे संपर्क करेगी.”
हालाँकि, महीनों से परेशान ग्राहकों के लिए कंपनी का यह जवाब जले पर नमक छिड़कने जैसा साबित हो रहा है.
सोशल मीडिया पर सैमसंग की इस ढुलमुल नीति के खिलाफ गुस्सा तेजी से फैल रहा है. एक अन्य यूज़र (@worstphone) ने सैमसंग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनके फोन से जुड़ी सॉफ्टवेयर समस्या का मुफ्त और स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे बिना झिझक कानूनी रास्ता (Legal Recourse) अपनाएंगे.
यूज़र्स अब एक-दूसरे को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन और ‘e-Jagriti’ पोर्टल पर सैमसंग के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दे रहे हैं. गुस्साए ग्राहकों ने त्यौहारी सीजन (Sale Days) के दौरान सैमसंग के होम अप्लायंसेज और स्मार्टफोन न खरीदने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर बायकॉट का अभियान छेड़ दिया है. एक के बाद एक सामने आ रहे ऐसे मामलों ने साबित कर दिया है कि सैमसंग के लिए ग्राहकों की गाढ़ी कमाई और उनका समय कोई मायने नहीं रखता.
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…