Live
Search
Home > टेक – ऑटो > आज लॉन्च होगी Samsung की पावरफुल Galaxy S26 Series, जानें किन फीचर्स और कैमरा के साथ आएंगे ये फ्लैगशिप फोन्स

आज लॉन्च होगी Samsung की पावरफुल Galaxy S26 Series, जानें किन फीचर्स और कैमरा के साथ आएंगे ये फ्लैगशिप फोन्स

कोरियन कंपनी ने इवेंट के लिए फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxy S26 को पहले से ही टीज किया था, जिसे देखकर इस स्मार्ट सीरीज के लुक्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 25, 2026 17:35:41 IST

Mobile Ads 1x1

samsung galaxy unpacked 2026: स्मार्टफोन निर्मता कंपनी सैमसंग अपनी S सीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहता है. पिछले कुछ समय से लोग Samsung Galaxy S26 Series का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, आज यानि 25 फरवरी को इस सीरीज के इंतजार पर विराम लगाया जा सकता है. दरअसल, सैमसंग आज इस साल का अपना पहला Galaxy Unpacked 2026 इवेंट होस्ट करने वाला है। माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के साथ सैमसंग की S26 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है.

कोरियन कंपनी ने इवेंट के लिए फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxy S26 को पहले से ही टीज किया था, जिसे देखकर इस स्मार्ट सीरीज के लुक्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung ने अभी तक आधिकारित रूप से Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स अभी तक रिवील नहीं किए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों के मुताबिक Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 Inch का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें  120Hz का रिफ्रेश रेट्स और Snapdragon 8 Elite Gen 5 का फीचर दिया जा सकता है. वहीं, इस स्मार्टफोन की सीरीज में आपको 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है. 

Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरे

Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरे के बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि सैमसंग अपने पिछले मॉडल और सीरीज की तरह ही इसमें भी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देने के साथ-साथ एक 10-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा भी दे सकता है. इसके साथ ही पहले की तरह ही आपको 12 MP सेल्फी कैमरा देखने के लिए मिल सकता है. 

किस कीमत पर लॉन्च हो सकती है ये सीरीज 

इस सीरीज की कीमत के बारे में अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को भी पिछली सीरीज Galaxy S25 की ही कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > आज लॉन्च होगी Samsung की पावरफुल Galaxy S26 Series, जानें किन फीचर्स और कैमरा के साथ आएंगे ये फ्लैगशिप फोन्स

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 25, 2026 17:35:41 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS