खासतौर पर कार के डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बताया जा रहा है. वहीं, फीचर्स और इंटीरियर में कोई ज्यादा और बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि, बाहर से यानि कार के एक्सटीरियर पर काफी काम देखने के लिए मिल रहा है. चलिए जानते हैं कार के फीचर्स और इसकी परफॉर्मेंस के बारे में.
Skoda Kushaq Facelift Launch: भारत में Skoda Kushaq Facelift को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इस कार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार कार को जबदस्त रिस्पॉन्स देखने के लिए मिल रहा है. हालांकि, पहले भी इस कार को काफी पसंद किया जाता था, लेकिन, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने के बाद से लोग इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.
खासतौर पर कार के डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बताया जा रहा है. वहीं, फीचर्स और इंटीरियर में कोई ज्यादा और बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि, बाहर से यानि कार के एक्सटीरियर पर काफी काम देखने के लिए मिल रहा है. चलिए जानते हैं कार के फीचर्स और इसकी परफॉर्मेंस के बारे में.
Skoda Kushaq Facelift में आपको कई दमदार फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. इस कार में आपको 10.25 इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ AI पावर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. वहीं, कार में आपको 6 वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन मिलता है, जिसके साथ में एक रियर व्यू कैमरा और ESC स्टैंडर्ड का भी सेफ्टी फीचर दिया जाता है. इसके अलावा आपको कार में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिलती है. इसकेसाथ ही साथ आपको इस कार में आपको एलईडी लाइटिंग भी देखने को मिलती है.
इस कार के इंजन की परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त मानी जा रही है. इसमेंआपको 6 स्पीड ऑटोमेटिक का ऑप्शन हटाकर 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. इसके अलावा आपको इस कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन आपको 148 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 250 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.
Skoda Kushaq Facelift को 10.69 लाख रुपये की आधिकारिक कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह कार आपको 10.69 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलेगी. हालांकि, यह कार बजट के हिसाब से किफायती रह सकती है.
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…
Mitchell Santner on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले…
Bhopal Python Rescue: भोपाल के सूरज नगर में एक खड़ी कार के बोनट के नीचे…
CBSE Board Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अभी जारी नहीं हुई…