<

Skoda Kushaq Monte Carlo vs Prestige, जानें लुक्स फीचर और इंटीरियर के मामले में कौन सी कार है ज्यादा किफायती

फीचर्स के मामले में भी दोनों कारों में काफी समानताएं हैं. अगर आप स्कोडा की इन दोनों कारों के बीच के अंतर को नहीं समझ पा रहे हैं और किसी एक कार को लेना चाह रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

Skoda Kushaq Car: स्कोडा अपनी दमदार और फीचर्स से लैस कारें बनाने के लिए बखूबी जानी जाती है. स्कोडा ने साल की शुरुआत के साथ कुशाक में एक एडिशन को लॉन्च किया है. इस कार की तुलना अब स्कोडा के प्रेस्टिज वैरिएंट से की जा रही है. हालांकि, प्रेस्टिज आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में टॉप लाइन वैरिएंट बनकर राज कर रहा है. हालांकि, यह दोनों ही एक मिड साइज एसयूवी कार हैं, जो एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा अंतर नहीं रखती हैं.

फीचर्स के मामले में भी दोनों कारों में काफी समानताएं हैं. अगर आप स्कोडा की इन दोनों कारों के बीच के अंतर को नहीं समझ पा रहे हैं और किसी एक कार को लेना चाह रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. 

Skoda Kushaq Monte Carlo vs Prestige?

स्कोडा की कुशाक मोंटे कार्लो एक दमदार लुक के साथ स्पोर्टी लुक देती है और इसका डिजाइन कार को अन्य कारों से अलग बनाता है. वहीं, इसके प्रेस्टिज वैरिएंट में आपको क्लासिक और पॉलिश्ड लुक नजर आता है, जो इस कार को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है. दोनों ही कारों में 1.0L और 1.5L पेट्रोल इंजन के ऑप्शन्स मिलते हैं. मोंटे कार्लो में आपको 8 कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं. हालांकि, कुशाक प्रेस्टिज भी 8 अलग-अलग कलर के साथ देने को मिलती है.  

इंटीरियर और लुक्स में कौन ज्यादा बेहतर?

अगर आप इंटीरियर देखकर गाड़ी लेना चाहते हैं तो वैसे तो दोनों ही कारें अच्छी हैं. मोंटे कार्लो में आपको रेड हेडलाइट्स, लेदर की सीटें, एल्यूमिनियम पेडल्स और ड्राइवर सेंट्रिक के साथ ही इंटीरियर में एंबियंट लाइटिंग देखने को मिलती है. वहीं, कुशाक प्रिस्टीज में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल कलेस्टर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिलती है. इसके साथ ही आपको वेंटिलेटेड लेदर की सीटें मिलने के साथ ही पेडल शिफ्टर्स भी आता है, जो आपको एक अच्छा और प्रीमियम लुक देता है. 

कीमत में क्या है अंतर?

दोनों कारों की कीमत की अगर बात करें तो कुशाक मोंटे कार्लो की एक्सशोरूम कीमत 15.88 लाख रुपये देखने को मिलती है. इसके साथ ही ऑटोमेटिक कार की कीमत 16.95 लाख रुपये देखने को मिलती है. वहीं, प्रिस्टिज भी आपको 15.88 लाख रुपये एक्सशोरूम की कीमत के साथ देखने को मिलती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi water supply: 14-15 मार्च को नहीं आएगा पानी, दिल्ली के इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित, भर कर रख लें बाल्टी-ड्रम

Delhi Jal Board: दिल्ली में 14-15 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने का अलर्ट…

Last Updated: March 14, 2026 07:34:32 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर आज बड़ा ऐलान! टंकी भरवाना होगा सस्ता या जेब पर पड़ेगा नया बोझ?

सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा करती हैं. ये कीमतें…

Last Updated: March 14, 2026 06:01:36 IST

पेट्रोल-डीजल पर आज बड़ा अपडेट! उत्तर प्रदेश में सस्ती होगी टंकी या बढ़ेगा खर्च?

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान और इजराइल के बीच…

Last Updated: March 14, 2026 06:02:10 IST

NXT Summit 2026: चावल, गेहूं, मक्का…भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किन चीजों को रखा गया बाहर, पीयूष गोयल ने सारा कन्फ्यूजन कर दिया दूर

NXT Summit 2026: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर…

Last Updated: March 14, 2026 00:05:29 IST

Viral Video: ‘जान से मार डालो…’, झांसी की सड़क पर हाई वॉल्टेज ड्रामा, महिला ने पत्थर उठाया फिर युवकों से हुई हाथापाई

झांसी एलीट क्रॉसिंग वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो…

Last Updated: March 14, 2026 00:09:17 IST

कागज के नोट, डेमो से जीता भरोसा… फिर लेकर उड़े 7 लाख रुपये; कारोबारी को ठगने वालें गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई ठगी मामला: आरोपियों ने एक कारोबारी को यह झांसा देकर लगभग ₹7 लाख की…

Last Updated: March 13, 2026 23:20:55 IST