Viral Maggi Capsule: सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, आए दिन किसी न किसी वायरल वीडियो से भरा रहता है. कभी कोई हैरान कर देने वाला जुगाड़, तो कभी ऐसा दावा जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग ‘मैगी कैप्सूल’ कह रहे हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर काफी चर्चा छेड़ दी है.अगर आपने भी यह वीडियो देखा है और सोच रहे हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है, तो आइए विस्तार से जानते हैं.
क्या एक कैप्सूल डालते ही 30 सेकंड में बन जाएगी मैगी?
Viral Maggi Capsule Video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कुछ वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि एक छोटी-सी कैप्सूल को गर्म पानी में डालते ही सिर्फ 30 सेकंड में मैगी बनकर तैयार हो जाती है. वीडियो में दिखाया जाता है कि जैसे ही कैप्सूल पानी में गिरती है, वैसे ही उसमें से नूडल्स निकल आते हैं. दावा यह भी किया जा रहा है कि इस कैप्सूल की मदद से बिना गैस और बिना झंझट के झटपट मैगी बनाई जा सकती है.
एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @adityasoni01ने शेयर किया, जिसमें वह गर्म पानी में ‘मिनी मैगी कैप्सूल’ डालते नजर आते हैं. कुछ ही सेकंड में नूडल्स तैयार दिखाए जाते हैं. यह वीडियो महज दो दिनों में करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है.
वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट @mehaklalwaniart ने भी इसी तरह का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में महिला यह तक कहती हैं कि उन्होंने यह कैप्सूल किसी ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप से खरीदी है. इस क्लिप को भी लगभग 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे कई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.
अब सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसी कोई मैगी कैप्सूल मौजूद है? इस पर खुद ‘मैगी इंडिया’ ने सच्चाई सामने रखी है.मैगी इंडिया ने वायरल हो रहे इन वीडियोज पर कमेंट करते हुए लिखा,’कृपया अप्रैल फूल्स डे दूसरे महीनों में मत मनाइए.’
इस साफ जवाब से यह स्पष्ट हो गया कि कंपनी ने ऐसी कोई भी 30 सेकंड में मैगी बनाने वाली कैप्सूल लॉन्च नहीं की है. यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सभी वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं.
दरअसल, ये सभी क्लिप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई हैं. वीडियो भले ही देखने में काफी असली लगें, लेकिन हकीकत में ऐसा कोई प्रोडक्ट मौजूद नहीं है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…